back to top
33.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिसोदिया की गिरफ्तारी पर आगबबूला हुई आप, किया भाजपा कार्यालय का घेराव

आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के मनीष सिसोदिया की 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया और पुतला फूंका।

हरिद्वार, एजेंसी । आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के मनीष सिसोदिया की 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव किया और पुतला फूंका। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और केंद्र सरकार के इशारे पर सीबीआई द्वारा फर्जी तरीके से गिरफ्तार करने पर अपना विरोध दर्ज कराया।

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है, जिस तरह सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी हुई है, स्पष्ट हो गया की देश की सर्वोच्च संस्थाएं आज भाजपा की गोद में बैठकर काम कर रही है। आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और मनीष सिसोदिया द्वारा शिक्षा क्रांति में किए गए कार्यों से घबराकर केंद्र मैं बैठी मोदी सरकार आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को टारगेट कर जेल भेजने का काम कर रही है।

जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। आज भाजपा के इशारे पर विपक्षी नेताओं को टारगेट कर जेल भेजने का काम किया जा रहा है, जिस तरह एमसीडी में पूर्ण बहुमत होने के बाद भी भाजपा द्वारा षड्यंत्र रचा गया उसे पूरे देश ने देखा है।

विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा की अदानी पर केंद्र में बैठी मोदी सरकार कोई जांच नहीं करवाती। ईडी, सीबीआई सेबी सब मौन हो जाते हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, कुर्बान अली, नवीन मारिया, गीता देवी, आशीष गौड, अंकुर बागड़ी, संदीप कुमार, महावीर कंडवाल, मानिक गिरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

Bengal Election: Balrampur Seat पर 2026 में कांटे की टक्कर के आसार, 2016 और 2021 के नतीजों ने बढ़ाई सियासी हलचल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की बलरामपुर विधानसभा सीट...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵