back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बूथ स्तर तक भाजपा को और प्रभावी बनाना आवश्यक: सरोज पांडे

उत्तराखंड के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक में सांसद एवं बूथ अभियान संयोजक सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

देहरादून, एजेंसी । उत्तराखंड के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक में सांसद एवं बूथ अभियान संयोजक सरोज पांडे ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है।

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि आज विश्व में जिनका नेतृत्व पूरा विश्व स्वीकार करता है और विपरीत परिस्थितियों में इस बात की अपेक्षा करता है कि हमारे प्रधानमंत्री विश्व स्तर की समस्याओं को सुलझाने का काम करेंगे, ऐसी पार्टी के हम सब कार्यकर्ता हैं। हमें ऐसे नेता मिले हैं तो यह भाजपा और देश के लिए सौभाग्य का विषय है।

राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने कहा कि वर्ष 2014 में जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया। उस समय लगातार हो रहे घोटालों से बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर केवल भाजपा का नाम था। बहुत खराब स्थितियों से देश को निकालकर उसे श्रेष्ठ बनाने का काम हुआ है। दूसरे शब्दों में इसे कहें तो 2014 से एक नये युग की शुरुआत हुई है। सच कहें तो 2014 से भाजपा ने एक ऐसे दल के तौर पर अपनी पहचान बनाई जो सर्व स्पर्शी और सर्व ग्राह्य है। हम सब ऐसे स्थल पर पहुंच चुके हैं जहां भाजपा ही कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ता पार्टी का प्राण स्वरूप है। बूथ पर बैठा हमारा कार्यकर्ता मूल है, इसीलिए संगठन ने नारा दिया था ‘बूथ जीता तो चुनाव जीता।’ पार्टी के सशक्तिकरण की शुरुआत बूथ से ही होती है। राष्ट्रीय स्तर पर टोली बनी हुई है। उत्तराखंड में प्रदेश व जिला स्तर पर यह महत्वपूर्ण टोली बन चुकी है। अब मंडल स्तर तक टोली का प्रबंधन होगा। इसके लिए हमारे सभी पदाधिकारी कार्यशाला से प्रशिक्षित होकर क्षेत्रों तक अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हम सब केन्द्र तथा प्रदेश सरकार के प्रमुख कार्यों को विशेषकर कल्याणकारी कार्यों को जनता तक अवश्य पहुंचाएं और चर्चा का विषय बनाएं।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान हम सबके लिए महत्वपूर्ण है। इससे हम चुनाव जीत जाएंगे लेकिन अब हमें जीत के साथ-साथ जनता का दिल भी जीतना है।

राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि देश आज अमृत महोत्सव मना रहा है। हम पूरे वर्ष अमृतकाल के आयोजन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं।

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि इस तरह के अभियान सांगठनिक प्रभाव को बढ़ाने के सबसे बड़े कारण होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़े संगठन के रूप में स्थापित हो और बूथ के माध्यम से हम अपने संगठन को गांव-गांव तक प्रभावी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि चम्पावत जैसे जनपद में 94 प्रतिशत बूथ प्रबंधन किया जा चुका है, ऐसे में हमें स्थानीय निकायों, केन्द्र व राज्य के कामों के साथ-साथ बजट पर गांव-गांव तक चर्चा करनी चाहिए।

प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने कहा कि हम सबको एक स्पष्ट दृष्टिकोण रखकर संगठन के विकास के लिए कार्य करना है। संगठन की मजबूती मजबूत कार्यकर्ता पर आधारित होती है। मजबूत कार्यकर्ता ही संगठन को विस्तार देने का का काम करता है। हम सब संगठन को मजबूती देने का कार्य करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Punjab: जालंधर में AAP नेता लक्की ओबेरॉय की गोली मार कर हत्या, गुरुद्वारे के बाहर हुआ हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के स्थानीय नेता लक्की ओबेरॉय की 6 फरवरी की सुबह गोली मारकर हत्या किए...
spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵