back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 6 अगस्त तक मौसम का येलो अलर्ट, 3 बॉर्डर और 234 सड़कें बाधित

Uttarakhand Weather Update: पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं से सड़कें बाधित होने के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

देहरादून, हि.स.। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है। पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाओं से सड़कें बाधित होने के कारण आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में कुल 234 मार्ग अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है। मौसम विभाग ने आगामी 06 अगस्त के लिए येलो अलर्ट और आज के लिए 05 जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गरज और चमक के साथ बारिश को देखते हुए आपदा विभाग और प्रशासन अलर्ट पर हैं।

पर्वतीय जनपदों में भी बारिश का दौर जारी

देहरादून सहित राज्य के अधिकतर स्थानों पर बुधवार सुबह झमाझम बारिश के साथ दिन की शुरुआत हुई। पर्वतीय जनपदों में भी बारिश का दौर जारी रहा। आसमान बादलों से पटा हुआ है। बारिश की बौछारें रुक-रुक हल्की से मध्यम हो रही हैं। देहरादून में दोपहर 12 बजे के करीब सूर्यदेव ने बादलों के घेरे में दर्शन दिये। सूर्यदेव का लुकाछिपी का खेल चल रहा है।

जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी

मौसम विभाग की पूर्वानुमान में 06 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पांच जिलों पिथौरागढ़, चम्पावत,बागेश्वर, नैनीताल, उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश का दौर बने रहने की संभावना है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कहीं-कहीं हल्के भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण सड़कों, राजमार्गों में अवरोध और कटाव हो सकता है। निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है।

नदियों के किनारे बसे लोगों को किया गया सचेत

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह का कहना है कि राज्य में अभी बारिश का क्रम जारी रहेगा। बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। नदियों के किनारे बसे लोगों को सचेत कर दिया गया है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते पिथौरागढ़ जिले में 03 बॉर्डर मार्ग सहित करीब 224 अन्य सड़कें बाधित हैं। बंद मार्गों को बीआरओ टीम की ओर से खोलने का कार्य जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

UP Weather Alert: पश्चिमी यूपी में बारिश-गरज का वार, लखनऊ-प्रयागराज में खिलेगी सुनहरी धूप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में आज मौसम दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। India Meteorological Department (IMD) के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵