back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Michuang: तमिलनाडु में चक्रवात मिचौंग ने बरपाया कहर, भारी बारिश से एयरपोर्ट रनवे पर जलभराव; कई उड़ानें रद्द!

Chennai: चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से चेन्नई एयरपोर्ट रनवे पर पानी भर गया है। इससे हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है।

चेन्नई/नई दिल्ली, हि.स.। चक्रवात मिचौंग के कारण चेन्नई में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से चेन्नई एयरपोर्ट रनवे पर पानी भर गया है। इससे हवाई अड्डे पर उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ है। एयरपोर्ट से रात 11 बजे तक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं जबकि कुछ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर जलभराव हो गया

आधिकारिक सूत्रों ने आज बताया कि चक्रवाती तूफ़ान ‘मिचोंग’ की वजह से भारी बारिश हो रही है। चेन्नई एयरपोर्ट के रनवे पर जलभराव हो गया है। इसके मद्देनजर चेन्नई हवाईअड्डे ने अपना हवाई क्षेत्र सुबह 9.17 बजे से रात 11 बजे तक बंद कर दिया है। चेन्नई एयरपोर्ट से करीब 11 उड़ानों को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (केआईए) की ओर मोड़ दिया गया है।

उड़ानों को डायवर्ट किया गया

उधर, बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि चेन्नई में उतरने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को केआईए की ओर डाइवर्ट किया गया है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक चेन्नई से बेंगलुरु के लिए इंडिगो, स्पाइसजेट, एतिहाद, गल्फ एयर, फ्लाई दुबई, एयर इंडिया, लुफ्थांसा और ब्रिटिश एयरवेज की उड़ानों को डायवर्ट किया गया है। इनमें से 10 डायवर्ट उड़ानें केआईए पर उतर चुकी हैं, जबकि एक अन्य आने वाली है।

केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उड़ानों को किया डायवर्ट

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 2015 के दौरान बाढ़ के कारण हवाई अड्डे को कम से कम चार दिनों के लिए बंद करना पड़ा था। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (केआईए) बेंगलुरु शहर से 40 किलोमीटर बाहर देवनहल्ली में स्थित है। यह 4 हजार एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Air India की दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में आयी तकनीकी समस्या, वापस लौटाना पड़ा विमान, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 887 को टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी खराबी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵