back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तमिलनाडु के मंत्री ने कहा- ‘उत्तर भारत के किसी भी श्रमिक के लिए कोई खतरा नहीं’

सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के श्रम कल्याण एवं कौशल विकास मंत्री सीवी गणेशन ने शनिवार को कहा कि राज्य में रह रहे बाहर के श्रमिकों को कोई खतरा नहीं। उन्होंने सोशल मीडिया में श्रमिकों पर हमले के संबंध में वायरल हो रही घटनाओं को खारिज किया है।

तमिलनाडु में उत्तर भारत के किसी भी श्रमिक के लिए खतरे की कोई बात नहीं

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि तमिलनाडु में उत्तर भारत के किसी भी श्रमिक के लिए खतरे की कोई बात नहीं है। वे तमिलनाडु के विकास में बहुत अच्छा योगदान दे रहे हैं। सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बड़ी औद्योगिक और छोटी औद्योगिक कंपनियां वर्षों से तमिलनाडु में बड़े पैमाने पर निवेश कर रही हैं। इनमें कई राज्यों के श्रमिक शांतिपूर्ण वातावरण में काम कर रहे हैं। उत्तरी राज्य के श्रमिक बड़ी संख्या में पुल निर्माण और मेट्रो रेल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जुड़े हैं। संबंधित कंपनियां अपने श्रमिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकार पर आगबबूला दिखे तेजस्वी यादव, विधानसभा में बोले – “अपराधियों को पूरा विश्वास, ये सरकार कुछ नहीं कर सकती”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार विधानसभा में गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...