back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

TN Board 2024: तमिलनाडु बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 91.55 फीसद परिणाम, यहां देखें सिंगल क्लिक पर रिजल्ट

तमिल नाडु बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट। आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर देख सकते हैं रिजल्ट। 8 लाख से ऊपर छात्र बैठें थे परीक्षा में।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। तमिल नाडु बोर्ड ने 2024 में आयोजित 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। हालांकि बोर्ड की तरफ से आदेश है कि पिछले साल की तरह ही इस साल भी बोर्ड कोई टॉपर लिस्ट जारी नहीं करेगा। जो परीक्षार्थी अपना रिजल्ट देखना चाहते है वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर रिजल्ट चैक कर सकते हैं। करीब 8.5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। जिसमें करीब 4.47 लाख लड़कियां शामिल थी।

किस विष्य में कितने परीक्षार्थियों ने किए पूरे अंक प्राप्त

तमिल की परीक्षा में 8 परीक्षार्थी, अंग्रेजी में 415, गणित में 20691, साइंस में 5104 और सोशल साइस में 4428 परीक्षार्थियों में 100 में से 100 अंक प्राप्त करे।

किस विष्य का कितना रहा रिजल्ट

तमिल भाषा का 96.85 फीसद, अंग्रेजी का 99.15 फीसद, गणित का 96.78 फीसद, साइंस का 96.72 फीसद और सोशल साइंस का 95.74 फीसद रिजल्ट रहा।

ओवरऑल रिजल्ट में देखने को मिली बढ़ोत्तरी

तमिल नाडु बोर्ड का 2024 में 10वीं का रिजल्ट 91.55 फीसद रहा जो कि पिछले साल 91.39 फीसद था। साथ ही इस साल 4105 स्कूलों का 100 फीसद रिजल्ट आया है।

किसने मारी बाजी

तमिल नाडु बोर्ड 2024 की 10वीं कक्षा की परीक्षा की बात करें तो रिजल्ट में लड़कों की तुलना में लड़कियों का रिजल्ट 5.95 फीसद ज्यादा रहा। लड़को का रिजल्ट जहां 88.58 फीसद रहा तो वहीं लड़कियों का रिजल्ट 94.53 फीसद रहा।

किस स्कूल का रहा कितना रिजल्ट

गवर्नमेंट स्कूल की बात करें को 87.90 फीसद, को-एड स्कूल का 91.93 फीसद, प्राइवेट स्कूल का 97.43 फीसद, गर्ल स्कूल का 93.80 फीसद और बॉयज स्कूल का 83.17 फीसद रिजल्ट रहा।

SMS से चैक करें रिजल्ट

सबसे पहले TNBOARD10 और फिर स्पेस देकर अपना रोल नंबर लिखे और इस संदेश को 9282232585 या 9282232585 पर भेजें। जिसके बाद मैसेज के जरिए रिजल्ट फोन पर प्राप्त हो जाएगा।

रिजल्ट चैक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

-सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट tnresults.nic.in पर जाएं।

-उसके बाद TNDGE SSLC Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।

-इसके बाद मांग गए अपने क्रेडेंशियल सब्मिट करें।

-जिसके बाद आप रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही चाहें तो प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

नया टाइम टेबल जारी! UP Board की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, जानें जरुरी अपडेट

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, UPMSP ने 2026 की...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵