back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RJ Election: जोधपुर में बोले गहलोत, कहा- हम जनता को दे रहें काम की गारंटी; हमारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में

Rajasthan Election: कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को जोधपुर पहुंचे। हमारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है।

जोधपुर, (हि.स.)। कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को जोधपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में शानदार योजनाएं दी हैं। हम प्रदेश की जनता को काम की गारंटी दे रहे हैं। हमारी योजनाओं की चर्चा पूरे देश में है।

भाजपा को बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करना चाहिए था

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के आरोपों में कोई दम नहीं है। भाजपा देशभर में कांग्रेस की सरकारों को गिराने का काम करती है। मेरे कारण कई बड़े भाजपा नेताओं को नुकसान हुआ है। मेरी प्रशंसा करने पर कई भाजपा विधायकों को सजा मिली है, लेकिन लोकतंत्र में ये सब नहीं होना चाहिए। भाजपा को बुजुर्ग नेताओं का सम्मान करना चाहिए था। भाजपा इतनी घबराई हुई है कि 7 सांसद चुनाव मैदान में उतार दिए। क्या भाजपा के पास 5 साल से उन विधानसभाओं में प्रत्याशी, कार्यकर्ता नहीं थे?

कांग्रेस इस बार सरकार रिपीट करने जा रही

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने जोरदार योजनाएं शुरू की है। प्रदेश के विकास कार्यों की चर्चा पूरे देश में है। आज राजस्थान की बात पूरे देश में होती है। कांग्रेस इस बार सरकार रिपीट करने जा रही है। आज राजस्थान कई क्षेत्रों में नंबर वन पर है। सरकार ने जनता से जुड़ी योजनाओं को लागू करने में कसर नहीं छोड़ी। इसी के चलते पहली बार सरकार के खिलाफ कोई लहर नहीं है। कांग्रेस सरकार की योजनाएं घर-घर पहुंची है।

पूरे प्रदेश में विकास का माहौल है- गहलोत

सीएम गहलोत ने कहा कि पूरे प्रदेश में विकास का माहौल है, गांवों में कांग्रेस की आंधी चल रही है, उन्होंने कहा कि सब नेताओं की राय से टिकट वितरण हो रहा है। अधितकर लोगों को संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर कहा कि मैंने कभी जिंदगी में कोई जमीन नहीं खरीदी, मैंने कभी कोई मकान नहीं खरीदा. मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। पीएम मोदी ने कहा था कि मैं अशोक गहलोत से ज्यादा ईमानदार हूं लेकिन में कह रहा हूं कि मैं पीएम मोदी से बड़ा फकीर हूं। भाजपा जानबूझकर भ्रम फैलाने का काम करती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi में बिजली होगी महंगी? अप्रैल से बढ़ सकते हैं दाम, जानिए बढ़ोतरी की वजह और सरकार का पूरा प्लान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खबर है। आने वाले अप्रैल महीने से बिजली के दाम बढ़ सकते हैं। गर्मी के...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵