back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जैसलमेर में अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों की मौत और एक घायल

जैसलमेर शहर से लगते थैयात गांव के पास एक बाइक के अनियंत्रित होने से हुए सड़क हादसे से बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।

जैसलमेर, एजेंसी । जैसलमेर शहर से लगते थैयात गांव के पास एक बाइक के अनियंत्रित होने से हुए सड़क हादसे से बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात शहर से लगते थैयात गांव के पास तीन युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी बीच सड़क पर आये पशु को बचाने की जद्दोजहद में बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। तीनों युवकों के तेजी से सडक पर गिरने से दो युवकों ने मौक़े पर ही दम तोड़ दिया और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को वहां से गुजर रहे लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया। हादसे के जानकारी मिलने पर जैसलमेर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। थैयात गांव के रहने वाले इन युवकों में मरने वालों के नाम राजू सिंह और भूपेंद्र सुथार है जिनकी उम्र क्रमशः चौबीस वर्ष और बीस वर्ष है। घायल युवक का नाम मांगूसिंह है और उसकी उम्र बीस वर्ष है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

इस फ्लॉप फिल्म के बाद एक्टर ने बदला नाम की स्पेलिंग, कुछ ऐसा रहा Emraan Hashmi का करियर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में रोमांटिक छवि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵