back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Karni Sena Sukhdev Singh Gogamedi Murder: राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने जयपुर में दिनदहाड़े उनको घर में गोली मारकर हत्या कर दी।

राजस्थान, रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी को मंगलवार को अज्ञात बदमाशों ने जयपुर में दिनदहाड़े उनको घर में गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना श्यामनगर इलाके की है, जहां स्कूटी सवार बदमाशो ने दिनदहाड़े करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी पर गोलियां चला दी और मौके से फरार हो गए। सुखदेव सिंह को मेट्रो मास हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

इलाके में जैसे ही सुखवीर सिंह गोगामेढ़ी पर फायरिंग की खबर फैली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी है। स्कूटी में सवार बदमाशों ने गनमैन नरेंद्र को भी मारी गोली। यह घटना श्याम नगर में दाना पानी रेस्टोरेंट के पीछे की बताई जा रही है। सुखवीर सिंह गोगामेढ़ी को लॉरेस विश्नोई गैंग के संपत नेहरा ने पूर्व में धमकी दी थी, जिसको लेकर जयपुर पुलिस को ज्ञापन दिया गया था।

फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद सुर्ख़ियों में आए

सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी पर किसने गोलियां चलाई और उन्हें कहाँ गोली लगी, अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। राष्ट्रीय करणी सेना से सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी बहुत लंबे समय तक जुड़े रहे, लेकिन करणी सेना संगठन में काफी समय पहले हुए विवाद के कारण उन्होंने अपना अलग संगठन बना डाला, जिसका नाम रखा राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना। वह इस संगठन के अध्यक्ष थे। सुखदेव सिंह गोगामेढ़ी फिल्म पद्मावत और गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर केस के बाद राजस्थान में हुए विरोध प्रदर्शन से सुर्ख़ियों में आये थे। उस समय उनकी इस विषय की वीडियो काफी वायरल हुई थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Jaipur: करणी सेना करेगी PM मोदी के अजमेर दौरे का विरोध, UGC नियमों में बदलाव के चलते खोला मोर्चा

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । जयपुर में राजपूत संगठन करणी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 28 फरवरी को अजमेर दौरे का विरोध करने...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵