back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sawan 2023: सावन के छठे सोमवार पर होगी भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना

श्रीराम-हनुमान मंदिर शिवजी पार्क किंग्स रोड पर सोमवार सेवा समिति एवं समस्त मित्रों की ओर से 14 अगस्त को सावन मास के छठे वन सोमवार की सेवा पूजा अर्चना व भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

जयपुर,हि.स । श्रीराम-हनुमान मंदिर शिवजी पार्क किंग्स रोड पर सोमवार सेवा समिति एवं समस्त मित्रों की ओर से 14 अगस्त को सावन मास के छठे वन सोमवार की सेवा पूजा अर्चना व भव्य श्रृंगार किया जाएगा।

सोमवार सेवा समिति मंडली के अध्यक्ष मुन्ना सामोदिया व प्रमुख सदस्य रामशरण ने बताया कि इस कार्यक्रम में सभी मित्र भगवान शिव शंकर को पंचामृत गन्ने का रस भाग व जल से अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे। इस मौके पर कई वर्षों से सेवा में लगे भक्त मुकेश बंसल सब्जी वाले एवं मित्रगणों की ओर से तरह-तरह के सूखे मेवों व फूलों से भोलेनाथ को सजाया जाएगा।

इसके बाद मंडली परिवार भोलेनाथ के भजनों की अनेक प्रस्तुति, भजन कीर्तन कर प्रभु को रिझाएगी। भजनों के बाद भगवान को भोग लगाकर महाआरती की जाएगी। मुन्ना सामोदिया ने बताया कि यहां पर श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार की पूजा में अर्चना सेवा कार्यक्रम को पिछले 30 वर्षों से लगातार अलग- अलग शिव मंदिरों में आयोजित किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵