back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉयफ्रेंड संग भागी लड़की तो परिवार ने अपनी जिंदा बेटी के छपवा दिये शोक संदेश कार्ड, जानिए पूरी कहानी

भिलवाड़ा जिले के रतनपुरा गांव के एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया है, इतना ही नहीं उन्होंने इस शोक संदेश में 1 जून को मृत्यु और 13 जून को मृत्यु भोज करने की तारीख रखी है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। राजस्थान के भिलवाड़ा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर रतनपुरा गांव के एक परिवार ने अपनी जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाया है, इतना ही नहीं उन्होंने इस शोक संदेश में 1 जून को मृत्यु और 13 जून को मृत्यु भोज करने की तारीख रखी है। सोशल मीडिया पर वायरल इस शोक संदेश को शेयर करते हुए बताया जा रहा है कि लड़की अपने प्रेमी के साथ चली गई और परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने ये कदम उठाने का फैसला किया है।

जिंदा बेटी का छपवाया शोक संदेश

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया इस शोक संदेश कार्ड में लिखा है कि अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि नारायणलालजी की सुपौत्री एवं भैरूलालजी लाठी की सुपुत्री प्रिया जाट का स्वर्गवास दिनांक 1 जून, 2023 को हो गया है, जिनका मृत्यु भोज 13 जून, 2023 को किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्ड के नीचे घर का पता और सदस्यों का नाम भी लिखा गया है।

पुलिस के सामने माता-पिता को बेटी ने पहचानने से किया इनकार

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस शोक संदेश कार्ड के साथ कथित तौर पर कहा जा रहा है कि भीलवाड़ा जिले के रतनपुरा गांव में भैरूलालजी लाठी की बेटी प्रिया जाट 18 साल की होते ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई। पुलिस ने जब इस मामले में छानबीन कर लड़की को घर वालों के सामने पेश किया तो उसने अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया। जिसके बाद परिवार ने लड़की को मरा मानकर शोक संदेश छपवाए।

यूजर्स ने कहा परिवारवालों ने किया सही

इस शोक संदेश को पढ़कर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि परिवालों ने सही किया, ऐसी औलाद के साथ ऐसा ही किया जाना चाहिए। जबकि, कुछ ने कहा कि एक बार लड़की को समझाना चाहिए था, शायद वो उनकी बात मान जाती। वहीं, एक यूजर ने कहा कि ऐसी औलाद भगवान किसी को ना दें, परिवार का निर्णय अच्छा है, लेकिन इससे भी कठोर फैसला ले सकते थे। 

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...