back to top
30.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Draupadi Murmu Rajasthan Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे

Draupadi Murmu Rajasthan Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रही हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जयपुर,हि.स.। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को तीन दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रही हैं। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू स्पेशल प्लेन से गुरुवार शाम को जयपुर पहुंचेंगी। 14 जुलाई को जयपुर में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद वे सीकर जिले में खाटूश्यामजी के दर्शन करेंगीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से गुरुवार शाम जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

जयपुर राजभवन लौटेंगी

एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र, राष्ट्रपति की आगवानी करेंगे। इसके बाद एयरपोर्ट से उनका सीधे राजभवन जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। रात्रि विश्राम राजभवन में ही होगा। अगले दिन 14 जुलाई को राष्ट्रपति मुर्मू विधानसभा और राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति जयपुर से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होंगी। खाटूश्यामजी से शाम को वापस जयपुर राजभवन लौटेंगी। रात्रि विश्राम राजभवन में होगा। अगले दिन 15 जुलाई को दोपहर जयपुर से वापस लौटेंगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने बताया कि 14 जुलाई को सुबह 10:50 बजे विधानसभा पहुंचने पर राष्ट्रपति की आगवानी की जाएगी। राजस्थान विधानसभा में राष्ट्रपति का सम्बोधन पहली बार हो रहा है। राष्ट्रपति के स्वागत के लिए विधानसभा भवन पर भव्य रोशनी की गई है।

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी स्वागत उद्बोधन देंगे। इस मौके पर राज्यपाल कलराज मिश्र, विधायक सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति के विधानसभा आगमन की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। तैयारियों का रिहर्सल भी कर लिया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात किए जा रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर में ईआरटी और क्यूआरटी के जवानों को भी तैनात किया जा रहा है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए किए गए सुरक्षा इंतजाम के चलते एयरपोर्ट, जेएलएन मार्ग से लेकर सिविल लाइन्स तक यातायात भी डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिसकर्मियों को भेजा गया डेपुटेशन पर

एयरपोर्ट से लेकर सिविल लाइन्स तक राष्ट्रपति का काफिला गुजरने वाली सड़क पर यातायात रोका जाएगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जाएगा। ऐसे में शाम के समय एयरपोर्ट, जेएलएन, रामबाग सर्किल, हाईकोर्ट सर्किल से लेकर राजभवन की तरफ यदि आपको जाना है तो वैकल्पिक रास्तों से निकलना होगा। कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि राजस्थान विधानसभा का सत्र 14 जुलाई से शुरू हो रहा है और पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस सत्र को संबोधित करेंगी। सत्र के दौरान विधानसभा के भीतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिसकर्मियों को डेपुटेशन पर भेजा गया है, जबकि विधानसभा के आसपास के इलाके में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सत्र के दौरान विधानसभा के आसपास की सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई हैं। इसके साथ ही अलग-अलग प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी अभय कमांड के जरिए निगरानी की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

नाम पूछा और बदल गई नीयत: टोंक में पूर्व BJP सांसद ने मुस्लिम महिला को नहीं दिया कंबल, जानिए क्यों किया भेदभाव

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राजस्थान के टोंक जिले में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान विवाद खड़ा हो गया। टोंक से पूर्व सांसद Sukhbir Singh Jaunapuria...
spot_img

Latest Stories

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार...

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...