back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Punjab में छात्रों को नए साल का तोहफा, 7वीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल जाने के लिए मिलेगी फ्री बस सुविधा

Chandigarh: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द ही ग्रामीण स्कूली बच्चों को आने जाने के लिए वाहनों की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए प्रिंसीपल एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजें।

चंडीगढ़, (हि.स.)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया है कि जल्द ही ग्रामीण स्कूली बच्चों को आने जाने के लिए वाहनों की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। इसके लिए प्रिंसीपल एक प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजें।

शिक्षा मंत्री के जिले का स्कूल देखने पहुंचे मुख्यमंत्री मान

बुधवार को मुख्यमंत्री मान का काफिला अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अचानक उन्होंने रोपड़ के गांव सुखो माजरा के सरकारी स्कूल पर अपना काफिला रुकवाकर स्कूल में पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने स्कूल के विद्यार्थियों तथा प्रिंसीपल व स्टाफ के साथ काफी देर तक बातचीत की। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का गृह जिला रोपड़ है।

स्कूल प्रिंसिपल को विद्यार्थियों के अनुसार प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने को कहा

मुख्यमंत्री ने स्कूल के स्टाफ की गिनती की और धुंध व ठंड में आने के कारण दिक्कतों के बारे में बातचीत की। स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि यहां बच्चे दूर-दूर से आते हैं। इसलिए कई बच्चे स्कूल छोड़ना चाहते हैं। बीते समय में भी 12वीं का रोल नंबर अपने पिता के साथ लेने आ रहे एक विद्यार्थी की मौत हो गई थी। इस पर मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रिंसिपल को गांवों से आने वाले विद्यार्थियों के अनुसार प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि छठी कक्षा तक बच्चे लोकल होते हैं। वहीं सातवीं से 12वीं तक के बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए वाहन की सुविधा दी जाएगी।

पेरेंट्स मीटिंग स्टूडेंट्स के लिए है: सीएम भगवंत मान

उन्होंने प्रिंसिपल को हिदायत दी कि प्रपोजल इस अनुसार भेजें कि सातवीं से दसवीं तक के बच्चों को एक घंटा पहले छुट्टी हो और वहीं बसें एक घंटें में 11वीं-12वीं के बच्चों को लेने के लिए पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 दिसंबर को पूरे पंजाब के सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग होने जा रही है। यह पेरेंट्स मीटिंग स्टूडेंट्स के लिए है, ताकि पेरेंट्स को पता चल सके कि बच्चे स्कूल में क्या करते हैं। वहीं टीचर्स को भी पता चले कि स्कूल के बाद स्टूडेंट्स क्या करते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले इन समुदायों में पकड़ बनाएगी AAP, सरकार में बन सकते हैं दो डिप्टी सीएम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) की मोगा...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...