back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओडिशा रेल दुर्घटना से पहले स्टेशन मास्टर को थी सिग्नल में गड़बड़ी की जानकारी, CBI ने मामले में किया खुलासा

Odisha Rail Accident: रेल दुर्घटना से पहले उसी दिन सुबह कर्मचारियों ने बाहानगा बाजार स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) को गड़बड़ी की जानकारी दी थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। ओडिशा के बालासोर जिले के बाहानगा में हुए दर्दनाक रेल एक्सीडेंट की जांच में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जिसमें बताया जा रहा है कि सिग्नल में गड़बड़ी हुई थी, इस कारण इंटरलॉकिंग सिस्टम फेल हो गया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने कहा कि कोरोमंडल रेल दुर्घटना से पहले सिग्नल फेल होने की जानकारी थी।

सिग्नल में हुई थी गड़बड़ी

रेल दुर्घटना से पहले उसी दिन सुबह कर्मचारियों ने बाहानगा बाजार स्टेशन के सहायक स्टेशन मास्टर (एएसएम) को गड़बड़ी की जानकारी दी थी। इसके बाद एएसएम ने टेक्नीशियन को बुलाया, लेकिन, उसके आने में देरी हो रही थी तो उसे फोन किया गया है और ट्रेन के संचालन के लिए सिग्नलिंग सिस्टम ठीक करने को कहा।

सिग्नल में दोबारा हुई थी गड़बड़ी

बहरहाल, शुरू में टेक्नीशियन ने सिग्नल सिस्टम को ठीक कर दिया था। लेकिन, एएसएम ने यह जांचा नहीं की कि सिग्नलिंग सिस्टम ठीक से काम कर रहा है या नहीं। इसके बाद शाम को सिग्नल सिस्टम में फिर से दोबारा से खराबी आई थी, जिससे इतना बड़ा रेल हादसा होने की बात सीबीआई के पास सबूत के तौर पर हाथ आई है।

सीबीआई ने कई रेल कर्मचारियों को लिया हिरासत में

सीबीआई ने इस मामले में एक टेक्नीशियन, स्टेशन मास्टर और कई कर्माचरियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे इस दुर्घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। बता दें कि दो जून को कोलकाता से चेन्नई  जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस बालासोर में मालगाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें लगभाग 288 लोग और करीब एक हजार लोग जख्मी हो गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

नीट छात्रा केस में बोले तेजस्वी: ‘CBI को केस सौंपना तो महज छलावा है’, नीतीश सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल!

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को नीतीश सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...