back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Maharashtra: केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटा, कई किलोमीटर कर महसूस हुआ विस्फोट; पांच लोग घायल

डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से लगी आग।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बॉयलर फटने से आग लग गई है। जानकारी के अनुसार चार से अधिक दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं हैं। डोंबिवली केमिकल कंपनी में ब्लास्ट की वजह से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए हैं। सूत्रों के अनुसार करीब 5 मजदूर घायल हुए हैं। समय की साथ घायलों की संख्या बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। बताते चलें कि मामले में कुछ गाड़ियों को नुकसान भी पहुंचा है। हादसे के बाद कितना नुकसान है, इस बात की फिलहाल कोई पुष्टि नहीं हुई है। दमकल द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

घटना पर क्या बोले डिप्टी सीएम

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डोंबिवली एमआईडीसी में अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने की घटना दुखद है। घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई है और साथ ही अधिक संख्या में एम्बुलेंस तैयार रखी गई हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कलेक्टर से मामले पर चर्चा की है। मौके पर एनडीआरएफ, टीडीआरएफ, फायर ब्रिगेड की टीमों को भेजा जा चुका है।

उचित कदम उठाने की है जरूरत

रोहित पवार ने घटना पर कहा कि डोंबिवली में एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई है। उन्होंने कहा कि खबर है कि कुछ कार्यकर्ता घायल हुए हैं और वे प्रार्थना करता हूं कि वे सभी जल्द ही ठीक हो जाएं। उन्होंने आगे कहा कि प्रशासन की ओर से आग को बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगाना भी जरूरी है, साथ ही बार-बार ऐसी घटनाएं सामने ना आएं इसके लिए कदम उठाने की जरूरत है।

कई किलोमीटर तक महसूस किया गया विस्फोट

आसमान में उठते काले धुएं के विशाल गुबार दूर से भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विस्फोट कितना जोर का रहा होगा। बताया जा रहा है कि एमआईडीसी फेज-2 की एक कंपनी में धमाका हुआ है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, धमाका एमआईडीसी इलाके में अमोधन केमिकल कंपनी के बॉयलर में हुआ। इस धमाके के बाद डोंबिवली इलाके में कई किलोमीटर तक इस धमाके के झटके महसूस किए गए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

200 मीटर तक बिखरे शरीर के चिथड़े, चारो ओर मची चीख पुकार, सहारनपुर विस्फोट हादसे में 9 लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर जड़ौदा जट के पास एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...