back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तेलंगाना में समय पर होंगे नगरपालिका और नगरनिगम के चुनाव

हैदराबाद, 23 अप्रैल (हि.स.)। राज्य चुनाव आयुक्त ने राज्य में कोरोना संकट के बीच प्रदेश के दो नगर निगम तथा पांच नगरपालिकाओं के चुनाव समय पर कराने का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को राज्य चुनाव आयुक्त पार्थसारथी ने स्पष्ट कर दिया कि स्थानीय निकाय चुनाव निर्धारित समय पर ही आयोजित कराए जाएंगे। राज्य सरकार की ओर से चुनाव आयोग को आश्वासन दिया गया कि चुनाव प्रचार तथा मतदान के दौरान कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा करने के बाद चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया यथावत जारी रखने का निर्णय लिया। चुनाव आयुक्त पार्थसारथी ने बताया कि राज्य सरकार ने उनसे चुनाव प्रक्रिया जारी रखने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि रात 7 से अगले दिन सुबह 8 बजे तक सार्वजनिक सभाओं तथा रैलियों पर प्रतिबंध लगा रहेगा। इसके अलावा आयोग ने मतदान से 72 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद देने के आदेश दिए गए हैं। अब 27 अप्रैल को शाम 5 बजे चुनाव प्रचार रोक दिया जाएगा। वरंगल तथा खम्मम नगर निगमों के अलावा जेड़चर्ला, कोत्तूर, अच्चमपेट, नकरेकल तथा सिद्दिपेट नगरपालिकाओं के लिए 30 अप्रैल को मतदान होगा तथा 03 मई को मतों की गिनती होगी। प्रदेश भाजपा और कांग्रेस ने राज्यपाल से चुनाव स्थगित करने की मांग की थी। हिन्दुस्थान समाचार/नागराज

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: गठबंधन तोड़ने के बाद AAP और कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में मेयर पद के लिए होने वाले नगर निगम चुनावों में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल, आम आदमी पार्टी (AAP)...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...