back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रेंच ओपन : इगा और सोफिया महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में

पेरिस, 5 जून (आईएएनएस)। वर्ल्ड नम्बर-9 और मौजूदा चैम्पियन पोलैंड की इगा स्वीतेक ने इस्तोनिया की एनेट कोंटावीट को 7-6(4), 6-0 से हराते हुए फ्रेंच ओपन के महिला एकल के अंतिम-16 दौर में जगह बना ली है। अगले दौर में इगा का सामना यूक्रेन की मार्ता कोस्टयुक से होगा। कोस्टयुक किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर मं पहुंचने वाली अपने देश की सबसे युवा खिलाड़ी बनी हैं। मार्ता ने तीसरे दौर में रूस की वारवरा ग्राचेवा को 6-1, 6-2 से हराया। नम्बर-4 सीड अमेरिका की सोफिया केनिन भी चौथे दौर में पहुंच गई हैं। केनिन ने अपने ही देश की जेसिका पेगुला को 4-6, 6-1 6-4 से हराया। अमेरिका की स्लोएन स्टीफंस ने चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा को 6-3, 7-5 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। 2018 की उपविजेता ने एक घंटे और 55 मिनट तक चले मुकाबले में मुचोवा को मात देकर अंतिम 16 में जगह बनाई, जहां अब उनके सामने वल्र्ड नंबर 33 चेक गणराज्य की ही बारबोरा क्रजसिकोवा की चुनौती होगी। बारबोरा ने एक मुकाबले में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी। स्लोअनी रोलां गैरों में पिछले 10 मुकाबलों में सातवीं बार चौथे राउंड में पहुंची है। 25 साल की बारबोरा 2018 में यहां महिला युगल वर्ग में चैंपियन रह चुकी है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵