back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सनिका कुलकर्णी ने कहा, मैं संगीत के साथ ही पैदा हुई हूं

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। बचपन से संगीत को अपनाने वाली शास्त्रीय गायिका सनिका ने कहा कि वह संगीत ही उनकी जिदंगी का सार है। पांच साल की उम्र में शास्त्रीय प्रशिक्षण शुरू करने वाली तीसरी पीढ़ी की संगीतकार सनिका कुलकर्णी का कहना है कि वह संगीत के साथ पैदा हुई हैं। हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका का कहना है कि जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने पिता सरोद वादक पंडित राजन कुलकर्णी से हासिल की, तो वहीं उनकी मां भी एक गायिका हैं। मैं संगीत सुनते हुए बड़ी हुई, और यह मेरा एक जरूरी हिस्सा बन गया। मैं इसे कभी भी खुद से अलग नहीं कर सकी। बाद में, मैंने वीणा सहस्रबुद्धे से सीखना शुरू किया, और हर कदम पर मेरे परिवार ने साथ दिया । उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा अभी शुरू हुई है। कुलकर्णी के वीणा के प्रशिक्षण ने उन्हें ग्वालियर गायकी में बारीक तकनीक और बारीकियां सीखने के लिए प्रेरित किया है। 2020 में युवा गायिका पुरस्कार और सुर रत्न पुरस्कार की प्राप्तकर्ता, युवा गायिक को लगता है कि शास्त्रीय कलाओं के लिए राशि इकट्ठा करने के लिए एक स्वस्थ दृष्टिकोण की खोज करने की आवश्यकता है। लॉकडाउन का समय संगीत सीखने के लिए अच्छा रहा है। उन्होंने कहा, यह समय बहुत नया रहा है, लेकिन आखिरकार, हम सभी को इसे स्वीकार करना पड़ा। बेशक, डिजिटल संगीत कार्यक्रम बढ़ रहे हैं, लेकिन यह हमें अपने दर्शकों से जोड़े रखता है। मुझे लगता है कि अगर आपके पास सकारात्मक सोच है, तो सब कुछ ठीक हो जाता है। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

जानवरों की तरह व्यवहार मत कीजिए’, ग्वालियर में कैलाश खेर का कॉन्सर्ट बीच में रुका, बेकाबू भीड़ बनी वजह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शहर के मेला मैदान में आयोजित मशहूर गायक कैलाश खेर का म्यूजिक कॉन्सर्ट उस वक्त हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵