back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार को 300 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाए सुनिश्चित : सुशील मोदी

पटना, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भारत सरकार के रेल एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से दूरभाष पर बातचीत कर आग्रह किया कि बिहार को प्रतिदिन 300 मीट्रिक टन (एमटी) ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि पिछले सात दिनों में बिहार को बोकारो और जमशेदपुर से मात्र 310 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति हो पाई है। मोदी को गोयल ने आश्वस्त किया कि 6,722 एमटी ऑक्सीजन का आवंटन 20 राज्यों को किया गया है, उसमें बिहार को भी शामिल किया जा रहा है। मोदी ने रसायन और उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख भाई मांडविया को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से बिहार को 31 अप्रैल तक के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की 24,604 वायल पांच कंपनियों से आवंटित की गई हैं। उन्होंने आश्वस्त किया है कि रेमडेसिविर की कमी नहीं होने दी जाएगी। मोदी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल के नेता दवा दुकानदारों को धमकी देकर रेमडेसिविर इंजेक्शन बड़ी संख्या में देने का दबाव बना रहे हैं, जिससे कि उनके समर्थकों को वितरित किया जा सके। उन्होंने दवा दुकानदारों से अपील की है कि वैसे लोगों के बारे में सूचना दें जो दवा की किल्लत एवं कालाबाजारी कर रहे हैं। –आईएएनएस एमएनपी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

Nitish Kumar Resign: बिहार में सियासी हलचल तेज: नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नए CM को लेकर सस्पेंस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद...
spot_img

Latest Stories

Budhwar Mantra: गणेश भगवान के इन मंत्रों का करें जाप, घर पर बनी रहेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन आप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵