back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शान और ऋतुराज मोहंती रियलिटी शो में फ्रंटलाइन वर्कर्स को देंगे श्रद्धांजलि

मुंबई, 22 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक शान और ऋतुराज मोहंती संगीत रियलिटी टीवी शो इंडियन प्रो म्यूजिक लीग के आगामी एपिसोड में कोविड योद्धाओं को श्रद्धांजलि देंगे। इसका एपिसोड शनिवार को प्रसारित होगा और इसमें गायक नूर-ए-खुदा गाएंगे और इस गीत के माध्यम से वह महामारी और हर किसी के दुख को समाप्त करने का अनुरोध करेंगे। शूटिंग के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स को समर्पित नूर-ए-खुदा गाने के बाद शान ने कहा, मैं सभी फ्रंट लाइन वर्कर्स, कोविड योद्धाओं को धन्यवाद देना चाहता हूं, जो इस महामारी में दूसरों की मदद करने के लिए अपना जीवन जोखिम में डाल रहे हैं। मेरी टीम की ओर से और वास्तव में इस शो में शामिल सभी लोगों की ओर से, मैं इस महामारी को समाप्त करने के लिए सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करना चाहूंगा। शान ने यह भी कहा कि उन्हें वास्तव में उम्मीद है कि यह महामारी जल्द ही खत्म हो जाएगी। कोविड योद्धाओं को गायक शान और ऋतुराज की श्रद्धांजलि उस समय दी जा रही है, जब भारत कोरोनावायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है और देश में हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं और यहां रोजाना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले लोगों का एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

रियलिटी शो ‘The 50’ का बड़ा ऐलान: सिवेट तोमर से लेकर नीलम गिरी तक, कई चर्चित चेहरे लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जियोहॉटस्टार और कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो The 50 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। 1 फरवरी को प्रीमियर से...
spot_img

Latest Stories

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵