back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र चुनाव से पहले मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से बरामद की 8 हजार किलो चांदी, कीमत जान चौंक जाएंगे

महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होना है। मुंबई पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने 15 नवंबर की रात एक ट्रक से 8 हजार किलो की चांदी बरामद की है। जिसकी कीमत जान आप चौंक जाएंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन का समय बचा हैं। महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर 2024 को होना है। चुनाव से पहले राज्य की सभी जांच एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। वे महाराष्ट्र में होने वाली सभी गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच मुंबई पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई की है, दोनों की सयुंक्त टीम ने एक ट्रक से आठ हजार किलोग्राम चांदी बरामद की है। इसकी बाजार में कीमत 80 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस चांदी की बहुत ही बड़ी मात्रा को देख दंग रह गई

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की मानखुर्द पुलिस ने वाशी चेक नाके के पास नाकाबंदी की हुई थी। मुंबई पुलिस वहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जांच कर रही थी। तभी 15 नवंबर 2024 की रात को चेक नाके के पास से ही यह ट्रक जा रहा था। मुंबई पुलिस की टीम को इस ट्रक पर शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक को रोका और उसकी तलाशी लेना शुरू कर दी। ट्रक की चेकिंग के दौरान पुलिस चांदी की बहुत ही बड़ी मात्रा को देख दंग रह गई। इसके बाद पुलिस ने चांदी का वजन भी करवाया। चांदी का वजन 8,476 किलो के करीब निकला।

मुंबई पुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी दी

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजार में 8,476 किलोग्राम चांदी की कीमत 80 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुंबई पुलिस ने तुरंत इस मामले में ड्राइवर से पूछताछ की। लेकिन ड्राइवर ने संतोषनजक जवाब नहीं दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया। मुंबईपुलिस ने इसकी जानकारी आयकर विभाग को भी दी। अब आयकर विभाग की टीम यह पता लगाने में जुड़ गई है कि इसका मालिक कौन है और ड्राईवर इसको कहां ले जा रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Lawrence Bishnoi गैंग से जुड़ा बढ़ा खतरा! रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को मिली चेतावनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को एक बार फिर गंभीर धमकी मिली है। पहले 10 फरवरी को रोहित शेट्टी के...
spot_img

Latest Stories

बिहार में नीतीश सरकार का नया नियम: सुबह सस्ती तो.. रात में महंगी होगी बिजली, जानिए किस पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵