back to top
22.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CM पद की रेस के बीच देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे ने बढ़ाई महायुति के साथियों की टेंशन, सामने आई बड़ी वजह

महाराष्ट्र चुनाव के बाद सीएम को लेकर मंथन का दौर जारी है जिसके बीच देवेंद्र फडणवीस के दिल्ली दौरे ने सियासी हलचल मचा दी है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार की शाम को महाराष्ट्र की राजनीति में उस समय सियासी हलचल मच गई जब देवेंद्र फडणवीस अचानक दिल्ली पहुंच गए। उन्हें लेकर कयास लगाए जाने लगे कि बीजेपी के शीर्ष नेतृ्त्व ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगा दी है। हालांकि देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सभी कयासों पर विराम लगा दिया है। बता दें कि महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे आने के 3 दिन बाद भी अगले मुख्यमंत्री के नाम का फैसला नहीं हो पाया है जिसे लेकर चर्चा अपने सबसे अहम और निर्णायक मोड़ पर आ चुकी है।

शादी में आया हूं, राजनीति से न जोड़ा जाए- देवेंद्र फडणवीस

दिल्ली में अपनी मौजूदगी पर बात करते हुए फडणवीस बोले कि “मै दिल्ली में किसी राजनीतिक मकसद से नहीं आया हूं बल्कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचा हूं।” फडणवीस के दिल्ली दौरे के बीच कयास लगाए जा रहे थे कि देवेंद्र फडणवीस दिल्ली में बीजेपी के टॉप लीडर्स से मुलाकात कर सकते हैं।

एकनाथ शिंदे के समर्थक लगातार शिंदे को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे जारी हुए तीन दिन का समय हो गया है लेकिन अभी तक सीएम पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। महायुति में तीनों दलों के समर्थक अपने अपने नेताओं को सीएम बनते हुए देखना चाहते हैं। बीजेपी की ओर से देवेंद्र फडणवीस का दावा मजबूत माना जा रहा है। जबकि एकनाथ शिंदे के समर्थक लगातार शिंदे को सीएम बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा अजित पवार गुट के समर्थक भी चाहते हैं कि अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाया जाए। हालांकि खुद अजित पवार इस बात का समर्थन कर चुके हैं कि बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है इसलिए देवेंद्र फडणवीस को ही मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे की मुलाकात को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में हलचल, बोले- मैं कल CM से मिल सकता हूं

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । राज ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपनी हालिया मुलाकात को लेकर उठे राजनीतिक कयासों पर साफ प्रतिक्रिया दी है।...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...