back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.) । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को स्वयं इसकी जानकारी साझा की। साथ ही कहा है कि हाल के दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पोखरियाल ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “आप सभी को सूचित करना है कि मेरी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं अपने डॉक्टरों की सलाह के अनुसार दवा और उपचार ले रहा हूं।" अपने ट्वीट में आगे उन्होंने कहा है कि उन सभी से अनुरोध है जो हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे अपनी जांच करा लें और अपना ख्याल रखें। उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या तीन लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 95 हजार 041 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1 करोड़ 56 लाख 16 हजार 130 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में कोरोना से 2023 लोगों की मौत हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵