back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्रीपरिषद निर्णय 2: मप्र में हरिद्वार कुंभ और अन्‍य राज्‍यों से लौटे हर व्‍यक्‍ति को किया जाएगा क्वारेंटाइन

भोपाल, 21 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कोरोना संक्रमण पर आयोजित मंत्रि-परिषद की बुधवार आपात बैठक में निर्णय लिया गया है कि अस्पतालों में कोरोना सहायता केन्द्र स्थापित किए जाएंगे। इन केन्द्रों पर सर्दी, खाँसी, जुकाम के मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने और इलाज के लिए सलाह दी जाएगी। हरिद्वार कुंभ से लौट रहे व्यक्तियों और अन्य राज्यों से आ रहे लोगों की जाँच करने और ग्राम स्तर पर उन्हें क्वारेंटाइन करने की उपयुक्त व्यवस्था स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। जिन विकासखंडों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति तथा सर्दी, जुकाम और खांसी से प्रभावित व्यक्तियों की संख्या अधिक है वहाँ किल कोरोना अभियान-2 चलाया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा स्वास्थ्य विभाग अमले के सहयोग से घर-घर सर्वे कर प्रभावित व्यक्तियों को चिन्हित किया जाएगा। ऐसे व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने, उपयुक्त जाँच कराने और आवश्यकता होने पर उनके होम आयसोलेशन या कोविड केयर सेंटर में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। गाँवों में चौकीदारों को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी कि वे सर्दी, जुकाम से प्रभावित व्यक्तियों की तत्काल सूचना दें। मंत्रि-परिषद ने निर्णय लिया कि कोरोना संक्रमण और उससे बचाव के संबंध में सही जानकारी उपलब्ध कराने और जन-जागरूकता के लिए पेम्फलेट विकसित कर वितरण कराया जाएगा। रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा वितरण कार्यक्रम तथा योग से निरोग कार्यक्रम आरंभ किया जाएगा। इसके साथ ही मीडिया में सकारात्मक, तथ्यपरक और सही जानकारी आए, इसके लिए जिला स्तर पर व्यवस्था स्थापित की जाएगी। वहीं, कोरोना संक्रमण के विरूद्ध युद्ध में लगे डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की समानंतर व्यवस्था विकसित करने के लिए पात्र व्यक्तियों के आवश्यक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के उत्साह को बनाए रखने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। मंत्रि-परिषद ने निर्णय लिया कि गावों में कोरोना संक्रमण की संभावनाओं को कम करने के लिए पृथक उप स्वास्थ्य केन्द्रों में डिलेवरी की व्यवस्था की जाएगी, इससे प्रसूताओं को संक्रमण की संभावना से बचाया जा सकेगा। मंत्रि-परिषद ने राशन दुकानदारों के टीकाकरण के लिए विशेष कार्यक्रम चलाने की संभावना पर विचार किया। मंत्रियों को दी गई जिम्मेदारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य स्तर पर मंत्रियों को कार्य सौंपे। मंत्री गोपाल भार्गव को प्रदेश में कोविड केयर सेंटर और ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण की कार्रवाई को समय-सीमा में पूर्ण कराने का दायित्व सौंपा गया। मंत्री तुलसीराम सिलावट इंदौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास परिसर में बन रहे 2000 बिस्तर के अस्पताल का प्रभावी संचालन और इसी प्रकार के अन्य कोविड-केयर सेंटर का निर्माण देखेंगे। मंत्री विजय शाह प्रदेश में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट ब्रोशर का वितरण और दिन में दो बार डॉक्टरों के कॉल और चिकित्सा सलाह को सुनिश्चित करेंगे। इस कार्य मे स्वास्थ्य विभाग और नगरीय प्रशासन की टीम भी रहेगी। मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री श्री ओपीएस भदौरिया इसका समन्वय करेंगे। इनके अलावा मंत्री भूपेंद्र सिंह बीना रिफाइनरी के पास बन रहे 1000 बिस्तर के निर्माण का समन्वय करेंगे। मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश में कोविड केयर सेंटर्स में रह रहे मरीजों को मेडिकल किट ब्रॉशर का वितरण, चिकित्सा सलाह योग प्राणायाम, भोजन आदि की सुविधाएँ सुनिश्चित करेंगे। मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सिसोदिया प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए आवश्यक उपाय, गाँव में होम आइसोलेशन और कोविड-19 सेंटर में मरीजों को मेडिकल किट, ब्रॉशर का वितरण देखेंगे। इस कार्य में मंत्री रामखेलावन पटेल का सहयोग रहेगा। इसी प्रकार से मंत्री विश्वास सारंग भोपाल में विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से कोविड केयर सेंटर का निर्माण और भोपाल के अस्पतालों में बिस्तर बढ़वाने का कार्य देखेंगे। मंत्री सुश्री उषा ठाकुर जन अभियान परिषद के सहयोग से ‘मैं कोरोना वालंटियर’ अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन और वॉलिंटियर का कोरोना कार्यों में प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करेंगी। मंत्री अरविंद भदौरिया को प्रदेश में राज्य के बाहर से ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने का दायित्व दिया गया है। राज्य मंत्री राम किशोर कांवरे राज्य के एक करोड़ परिवारों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़े के नि:शुल्क वितरण की व्यवस्था और योग से निरोग अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन देखेंगे। मंत्री डॉ. राजवर्धन सिंह दत्तीगांव उद्योगों से ऑक्सीजन की आपूर्ति के संबंध में समन्वय देखेंगे। मंत्री ओपीएस भदौरिया नगरों में कोविड संक्रमण रोकने के उपाय, नगरों का सैनेटाईजेशन, नगरों में होम आइसोलेशन की व्यवस्था और मेडिकल किट वितरण का कार्य देखेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵