back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

संन्यास या रणनीति? पप्‍पू यादव के बयान से मचा सियासी बवाल, बोले- ‘मैने बिहार को 59 साल दिए, लेकिन…’

लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के हालिया फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद पप्पू यादव ने सियासत से दूरी बनाने के संकेत दिए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद पप्पू यादव ने राजनीति से संन्यास लेने के संकेत दिए हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनका यह कदम आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।

साथ ही पप्‍पू यादव ने लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य द्वारा परिवार और राजनीति छोड़ने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा कि परिवार और राजनीति से जुड़े फैसले व्यक्तिगत होते हैं, और उन्हें पूरी तरह समझने की जरूरत है।

सांसद पप्पू यादव ने रोहिणी आचार्य की सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “अपनों से कभी रिश्ता नहीं टूटता। राजनीति में आपकी जैसी ऊर्जा वाले लोगों की जरूरत है, मेरे जैसे लोगों की नहीं। मैं अगले 4 साल तक अपने दायित्व निभाऊंगा, उसके बाद पूरी तरह आंकलन करूंगा।”

पप्‍पू यादव ने कहा कि, “मैंने 59 साल बिहार को और हर घर-परिवार को समर्पित किए हैं। चार साल बाद मैं तय करूंगा कि राजनीति करनी चाहिए या नहीं। आप एक अच्छी बेटी, मां और देश की महिला हैं। रोहिणी, आपको यह फैसला वापस लेना चाहिए। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं।”

उन्होंने कहा, “बीजेपी कहती है कि मुख्यमंत्री पद के लिए पहले बातचीत करेंगे। चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा गया, अब आप उन्हें मुख्यमंत्री बनाइए।”

हम बांटने वाली राजनीति नहीं करते- पप्‍पू यादव

उन्होंने कहा, “आज पप्पू यादव अपनी गलती स्वीकार करेंगे। हम बांटने वाली राजनीति नहीं करते। 33 सीटें बहुत कम वोटों से जीती गई हैं। बांटो और राज करो, बीजेपी ने अच्छा किया। हमने बेहतर काम किए। एयरपोर्ट और कनेक्टिविटी लाई। गलती मुझसे हुई, मैं स्वीकार करता हूं। पार्टी के अंदर ही नेता के सही गलत का आंकलन होगा।”

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई जिसके नतीजे जारी हो गए हैं। राज्य की पाचों सीटों पर...
spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵