back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीतामढ़ी में CM योगी का बड़ा दावा, बोले- बिहार में भी अब माफिया की उल्टी गिनती शुरू, खानदानी माफिया होंगे पस्त

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीतामढ़ी की रैली में दावा किया कि बिहार में भी अब यूपी की तरह माफियाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और एनडीए सरकार बनने पर खानदानी माफिया पस्त हो जाएंगे।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीतामढ़ी की परिहार विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने दावा किया कि बिहार में भी अब उनके राज्य उत्तर प्रदेश की तरह ही माफिया राज का अंत होने वाला है।

यूपी की तर्ज पर बिहार में ‘माफिया पस्त’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनडीए समर्थित प्रत्याशियों के लिए वोट मांगते हुए बिहार की कानून व्यवस्था को यूपी से जोड़ा, उन्होंने कहा, आप इनको विजयी बनाकर भेजेंगे तो जैसे यूपी के अंदर माफिया आज पस्त है और नौजवान मस्त हैं। 

”बिहार के अंदर भी अब माफिया की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है”

योगी ने सीधे तौर पर माफियाओं को चेतावनी देते हुए कहा, जो खानदानी माफिया हैं, इनको तो पक्का तय है कि अब इनकी हालत पतली होने वाली है जब एनडीए की सरकार फिर से बिहार के अंदर बनेगी।सीएम योगी ने महागठबंधन पर बिहार के युवाओं के लिए पहचान का संकट पैदा करने का आरोप लगाया और उन्हें राजद-कांग्रेस को मौका न देने की अपील की।

उन्होंने पूछा, वो कौन लोग हैं जिन्होंने बिहार के युवाओं के लिए पहचान का संकट पैदा किया? वो कौन लोग हैं जिन्होंने बिहार की पहचान को कलंकित किया?उन्होंने कहा कि बिहार के युवा दुनिया में जहाँ भी गए, उन्होंने अपनी बुद्धि और प्रतिभा से समाज को लाभान्वित किया। लेकिन राजद और कांग्रेस फिर से ‘छलावा’ करने की कोशिश कर रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने साबित कर दिया है कि कांग्रेस, RJD और उनके सहयोगियों के लिए बिहार में कोई स्थान नहीं है। अब तो बिहार के अंदर वही होगा जो बिहार का नौजवान चाहेगा।

विकास और आस्था का मुद्दा

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और आस्था के मुद्दों को भी जोड़ा, उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में बिहार के अंदर सड़क, बिजली, पानी, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज भी बने हैं।योगी ने RJD और कांग्रेस पर भगवान राम के विरोध का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आरजेडी के लोगों ने भगवान राम के विकास मंदिर के निर्माण के रथ यात्रा को रोकने का पाप किया था।

उन्होंने खुशी जाहिर की कि, अयोध्या में राम मंदिर बन गया है और अब तो मां जानकी के धाम सीतामढ़ी में भी मां जानकी का भव्य मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है। यह काम केवल एनडीए ही कर सकता है, एनडीए ही करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक Anant Singh अब जेल के बाहर आ सकेंगे। उन्हें पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई...
spot_img

Latest Stories

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...