back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नींद से कब और कैसे जागेगी सरकार: कमलनाथ

भोपाल, 20 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण से निपटने को लेकर सरकार तमाम दावे कर रही है। ऑक्सीजन की भरपूर आपूर्ति का आश्वासन दिया जा रहा है। इसको लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नींद में सोई यह सरकार आखिर कब और कैसे जागेगी। राजधानी भोपाल के पीपुल्स अस्पताल में सोमवार को ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 11 लोगों की मौत हो गई। कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब फिर प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑक्सीजन की कमी से कई मरीजों की मौत की दुखद खबर है। 13 दिन में 56 लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हो गई है। जिम्मेदारों के ऑक्सीजन की आपूर्ति के सारे दावे झूठे साबित हो रहे हैं। उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को भगवान और खुद को पुजारी बताने वाले, उनके सामने चुनावों में घुटने के बल बैठने वालों ने आज जनता को लावारिस व भगवान भरोसे छोड़ दिया है। निष्ठुरता, लापरवाही, नाकामी व गैरजिम्मेदाराना रवैये की अब तो हद हो गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵