back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

तृणमूल उर आईएसएफ समर्थकों के बीच झडप, दो घायल

20/04/2021 कोलकाता, 20 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना के आमडांगा इलाके में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। यहां मंगलवार को सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस और आईएसएफ के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक टकराव हुआ है। इसमें दो आईएसएफ कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। संयुक्त मोर्चा की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सोमवार को विमान बसु और अब्बास सिद्दीकी की सभा से लौटते समय तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उन्हें निशाना बनाया। आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बावजूद पुलिस ने ना तो कोई पूछताछ की है और ना ही किसी की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में तृणमूल का कहना है कि उनके कार्यकर्ताओं ने हमले नहीं किए और आपसी गुटबाजी में घटना हुई है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश/मधुप

Advertisementspot_img

Also Read:

बंगाल में हुमायूं कबीर का ‘महागठबंधन’ दांव: लेफ्ट-कांग्रेस और ओवैसी को न्योता, 15 फरवरी तक का अल्टीमेटम!

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी TMC से...
spot_img

Latest Stories

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...