back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“2026 में बंगाल को मिले नई दिशा वाली सरकार” दुर्गा पूजा पंडाल से अमित शाह ने की प्रार्थना

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। उन्‍होंने यहां कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन कर एक सियासी संदेश भी दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने न केवल मां दुर्गा के दर्शन किए, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी दिया। सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ऐसी सरकार बने, जो राज्य के खोए हुए ‘सोनार बांग्ला’ के गौरव को फिर से स्थापित करे। उन्होंने कहा कि बंगाल को एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनना चाहिए, जैसा सपना रवींद्रनाथ टैगोर ने देखा था। अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान प्रदेशवासियों और पूरे देश को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं भी दीं। यह बयान ऐसे समय आया है जब भाजपा एक बार फिर बंगाल में अपनी सियासी जमीन मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

अमित शाह ने बारिश से हुई मौतों पर जताया दुख

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। शाह ने कहा कि वह बारिश से जुड़ी घटनाओं में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उल्लेखनीय है कि 23 सितंबर को कोलकाता और आसपास के इलाकों में मूसलधार बारिश हुई थी, जिसमें कुल 11 लोगों की मौत हो गई थी। गृह मंत्री गुरुवार देर रात को कोलकाता पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने उनका स्वागत किया। कोलकाता दौरे के दौरान अमित शाह दक्षिण कोलकाता स्थित कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह साल्ट लेक में आयोजित भाजपा समर्थित पश्चिम बंगाल संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन भी करेंगे। अमित शाह की यह यात्रा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़ी जरूर है, लेकिन इसे आगामी विधानसभा चुनावों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

बारिश हुए हादसों पर हाई कोर्ट ने सरकार, निगम और बिजली कंपनी से मांगा जवाब

कोलकाता में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और उससे जुड़ी 11 लोगों की मौत पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार, कोलकाता नगर निगम (KMC) और निजी बिजली कंपनी CESC को निर्देश दिया है कि वे इस मामले में अलग-अलग रिपोर्ट दाखिल करें। बताया गया है कि इन 11 मौतों में से 9 की जान बिजली के करंट लगने से गई। याचिकाकर्ता के वकील शमीम अहमद ने बताया कि यह याचिका कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष दायर की गई। खंडपीठ में न्यायमूर्ति अपूर्व सिन्हा रे भी शामिल थे। 

याचिका में मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा देने, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए CESC द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देने और कोलकाता की जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है। कोर्ट ने तीनों पक्षों को निर्देश दिया है कि वे नवंबर के पहले सप्ताह के अंत तक अपनी रिपोर्ट दाखिल करें। इसके बाद इस मामले पर अगली सुनवाई की जाएगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘गाय, टोपी, टीका, पाकिस्तान…जैसे शब्द हटा दें तो भाजपा खत्म हो जाएगी’, ओवैसी की पार्टी के नेता का तीखा बयान

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अख्तरुल ईमान ने बड़ा बयान दिया...
spot_img

Latest Stories

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...