back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कुंभ से लौटे 147 यात्रियों का राजकोट स्टेशन पर कोरोना परीक्षण,13 मिले प़ॉजिटिव

राजकोट/अहमदाबाद, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले से राजकोट लौटे 147 यात्रियों का आज एहतियातन यहां के रेलवे स्टेशन पर कोरोना परीक्षण किया गया। इनमें से 13 यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 9 यात्री राजकोट शहर के हैं और 4 यात्री दूसरे शहर के हैं। इन सभी को घरों पर एकांतवास के तहत रखा गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घोषणा की थी कि कुंभ मेले से गुजरात लौटने वालों को कोरोना परीक्षण से गुजरना होगा। तद्नुसार, जब ट्रेन राजकोट पहुंची, तो निगम द्वारा यहां इन लोगों का परीक्षण किया गया। इससे पहले 17 अप्रैल को अहमदाबाद साबरमती रेलवे स्टेशन पर कुंभ से लौटे 600 से अधिक यात्रियों के कोरोना परीक्षण करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिनमें से 34 यात्री पॉजिटिव मिले थे। हिन्दुस्थान समाचार/हर्ष शाह

Advertisementspot_img

Also Read:

राजकोट में 6 साल की मासूम से ‘निर्भया’ जैसा कांड, दरिंदगीं की हद पार करने वाल तीन बेटियों का बाप गिरफ्तार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक बार फिर देश को झकझोर देने वाली बेहद घिनौनी वारदात गुजरात के राजकोट से सामने आई है। यहां एक 6...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵