back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘मेरी च्वाइस पहले से क्लियर है…’ जिया शंकर संग सगाई की अफवाहों पर अभिषेक मल्हान का जवाब

जिया शंकर और अभिषेक मल्हान की सगाई व अफेयर की अफवाहों पर दोनों ने साफ इनकार करते हुए इन्हें बेबुनियाद बताया है। अभिषेक ने कहा कि उनकी च्वाइस पहले से क्लियर है और वह ऐसी लिंक-अप चर्चाओं का हिस्सा नहीं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में पिछले कुछ दिनों से जिया शंकर और यूट्यूबर-अभिनेता अभिषेक मल्हान को लेकर सगाई और अफेयर की चर्चाएं तेज थीं। दावा किया जा रहा था कि दोनों गुपचुप तरीके से सगाई करने वाले हैं। इन अटकलों पर पहले जिया शंकर ने प्रतिक्रिया देकर विराम लगाया था और अब अभिषेक मल्हान ने भी इन खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

अभिषेक मल्हान ने इंस्टाग्राम स्टोरी से तोड़ी चुप्पी

अभिषेक मल्हान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए साफ शब्दों में कहा कि उनका जिया शंकर के साथ कोई रिश्ता नहीं है। उन्होंने लिखा,

“मैं एक चीज क्लियर करना चाहता हूं, प्लीज मेरा नाम किसी के साथ मत जोड़ो। मैं तीन साल पहले उस शो का हिस्सा था और वो चैप्टर वहीं खत्म हो गया। मेरी च्वाइस पहले से क्लियर थी और तब से बदली नहीं है।अभिषेक ने यह भी कहा कि बार-बार उन्हें किसी न किसी के साथ जोड़ना बेहद परेशान करने वाला है और वह इस तरह के लिंक-अप गेम का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

बार-बार उठती अफवाहों से नाराज दिखे अभिषेक

अपने पोस्ट में अभिषेक मल्हान ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि एक ही तरह की बातें बार-बार दोहराई जाती हैं, जो मानसिक रूप से थकाने वाली होती हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर पूरी तरह स्पष्ट हैं और किसी भी तरह की अफवाहों से दूरी बनाए रखना चाहते हैं।

जिया शंकर का भी आया था सख्त बयान

अभिषेक के बयान से पहले जिया शंकर ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अफवाहों पर रोक लगाने की कोशिश की थी। उन्होंने एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसमें उस व्यक्ति का चेहरा दिल वाली इमोजी से ढका हुआ था। फोटो के साथ जिया ने लिखा था,

सारी गलत खबरों को 2025 में ही छोड़ दो। इसके बाद एक इंटरव्यू में जिया ने और भी सख्त लहजे में कहा था कि उनका अभिषेक मल्हान से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती थी और अब वह भी खत्म हो चुकी है।

बिग बॉस ओटीटी 2 से शुरू हुई थीं चर्चाएं

गौरतलब है कि जिया शंकर और अभिषेक मल्हान ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में एक साथ नजर आए थे। शो के दौरान दोनों की बॉन्डिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया, जिसके बाद उनके अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगीं। शो खत्म होने के बाद दोनों एक म्यूजिक वीडियो में भी साथ दिखाई दिए, जिससे चर्चाओं को और हवा मिली। हालांकि, दोनों ही कलाकार कई बार इन खबरों को अफवाह बता चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही थीं।

फिलहाल अपने-अपने करियर पर फोकस

ताजा बयानों से साफ है कि जिया शंकर और अभिषेक मल्हान दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर स्पष्ट हैं और इन अफवाहों से दूरी बनाना चाहते हैं। दोनों फिलहाल अपने-अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं और किसी भी तरह की रिलेशनशिप या सगाई की खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद बता रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...