back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना कंट्रोल के लिए हर व्यक्ति रहे स्व अनुशासित

बीकानेर, 19 अप्रैल (हि.स.)। बीकानेर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना मामलों के कंट्रोल को लेकर कलेक्टर नमित मेहता, एसपी प्रीति चंद्रा ने सोमवार को मीडिया से संवाद किया। मेहता ने जहां मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की कि कोरोना को यथासंभव रोकें और गंभीर स्थितियों से अभी वक्त है, संभल जाएं वहीं एसपी प्रीति चंद्रा ने पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों से कोरोना गाइडलाइन की पालना कराने और गफलत से बाहर आने वाले लोगों को समझाइश कर घर भेजने की बात कही। कलेक्टर ने कहा कि जन अनुशासन पखवाड़े के तहत हर व्यक्ति स्व अनुशासित रहे ऐसा ही प्रयास करें। वर्तमान में यहां मेडिकल फेसिलिटी काफी इम्प्रूव है, किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। हम कोरोना के खिलाफ लड़ाई के मोड में है इसलिए ईमानदारी और मजबूती के साथ कोरोना गाइडलाइन पालना सुनिश्चित करें और कोरोना को हराएं। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि पॉजिटिव माइंड से प्रशासन से कभी भी किसी भी समय कोई कमी रहती है तो निश्चित हमें बताएं ताकि वो सही समय पर दूर की जा सके। एसपी चंद्रा ने कहा कि कोरोना से जंग लडऩे के लिए पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं है शहर में, चहुंओर पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं साथ ही जहां पॉजिटिव केस आएंगे उस एरिया में सुरक्षा की दृष्टि से वहां होमगार्ड की तैनाती भी की जाएगी। पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि किसी भी इंसान से व्यवहार को लेकर इश्यू न बने जो भी बिना वजह घर से बाहर आता है तो उसे निर्देशित करते हुए समझाइश कर वापिस घर भेज दें। वे बोलीं कि सड़क पर पुलिस ही है जो कानून का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने की जिम्मेदारी निभा रही है। गाइडलाइन के लिए लोगों को प्यार से पुलिस समझाती है और न मानने पर सख्ती करती है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵