back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीपीआई कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर विजय दिवस मनाया

दरभंगा, 3 जून (हि.स.)। सीपीआई के पूर्व घोषित राज्यव्यापी धरना को बुधवार देर शाम पंचायत राज व्यवस्था को लेकर सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के बाद राज्य नेतृत्व द्वारा स्थगित करते हुए विजय दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में गुरुवार को सीपीआई जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाईयाँ खिलाकर विजय दिवस मनाया गया। मौके पर सीपीआई के जिला सचिव नारायण जी झा ने कहा कि सरकार पहले से ही पंचायती राज व्यवस्था पर प्रहार कर रही थीं और कोरोना महामारी की आड में पंचायती राज व्यवस्था को अफसरों को सौंपना चाह रही थी। लेकिन पार्टी सरकार के इस मनसा के खिलाफ आन्दोलनरत रही। पार्टी के आन्दोलन और जनप्रतिनिधियों के लगातार मांग के दबाव में यह अधिसूचना जारी किया गया है। जिसका पार्टी स्वागत करती है और कोरोना महामारी के प्रकोप कम होते ही चुनाव कराने की मांग करती है। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज

Advertisementspot_img

Also Read:

Bihar Election 2025: दीपांकर भट्टाचार्य का बयान बना RJD के लिए सिरदर्द, सीट बंटवारे पर दी ये अहम सलाह

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर CPI(ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि...
spot_img

Latest Stories

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵