back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

9 साल बाद फिर सुनाई देगी भाबीजी घर शिल्पा शिंदे की आवाज? अंगूरी भाभी बनकर लौट सकती हैं एक्ट्रेस

लोकप्रिय शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ में शिल्पा शिंदे 9 साल बाद एक बार फिर ‘अंगूरी भाभी’ बनकर लौट सकती हैं। जिसमें मेकर्स ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ की तैयारी में जुटे हैं, हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ के दर्शकों के लिए बड़ी खबर है। चर्चा जोरों पर है कि शो की पहली और सबसे प्यारी ‘अंगूरी भाभी’ यानी शिल्पा शिंदे अब पूरे 9 साल बाद वापसी कर सकती हैं।अगर खबरों पर यकीन किया जाए, तो शिल्पा एक बार फिर वही किरदार निभाती दिख सकती हैं, जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था। हालांकि शो के मेकर्स या शिल्पा शिंदे की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 अंगूरी भाभी की एंट्री से बनी थी पहचान

‘भाबीजी घर पर हैं’ का प्रसारण 2 मार्च 2015 को शुरू हुआ था। शिल्पा शिंदे ने शुरुआत से ही अंगूरी भाभी का किरदार निभाया था। उनकी भोली मुस्कान और मशहूर डायलॉग सही पकड़े हैं! आज भी दर्शकों की जुबान पर है।2016 में जब शिल्पा ने अचानक शो छोड़ दिया, तो फैंस को गहरा झटका लगा। इसके बाद अभिनेत्री शुभांगी अत्रे ने यह किरदार संभाला।

 विवाद जिसने मचा दिया था बवाल

शिल्पा शिंदे का शो छोड़ना किसी सामान्य विदाई की तरह नहीं था।उन्होंने प्रोडक्शन टीम पर गंभीर आरोप लगाते हुए शो से दूरी बना ली थी। इस विवाद ने उस वक्त टीवी इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

 

नया सीजन, नई शुरुआत

एक रिपोर्ट के मुताबिक, शो के मेकर्स अब ‘भाबीजी घर पर हैं 2.0’ लाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि नया सीजन दिसंबर के मध्य तक ऑन-एयर हो सकता है।ऐसे में अगर शिल्पा शिंदे की वापसी होती है, तो यह शो के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होगा।

 फैंस में बढ़ी उम्मीदें

फैंस सोशल मीडिया पर पहले से ही पोस्ट कर रहे हैं कि वे शिल्पा शिंदे को दोबारा अंगूरी भाभी के रूप में देखना चाहते हैं।अब सभी की नजरें मेकर्स और शिल्पा के आधिकारिक ऐलान पर टिकी हैं।अगर सब कुछ तयशुदा रहा, तो छोटे पर्दे पर फिर गूंजेगा- सही पकड़े हैं!

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...