back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Assembly Session: कल से हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरु होगा, सत्ता–विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के आसार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल 8 बैठकें होंगी।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 26 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल 8 बैठकें होंगी। सत्र को लेकर कांगड़ा जिला प्रशासन ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के लिए 1100 पुलिस जवान तैनात सत्र के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 1100 पुलिस अधिकारी व जवान धर्मशाला को 10 सुरक्षा सेक्टरों में बाँटा गया है जहां चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी।

सीएम और मंत्रियों का धर्मशाला पहुंचना शुरू

मंत्रियों, विधायकों और अधिकारियों का धर्मशाला पहुँचना शुरू हो गया है। सत्र बुधवार सुबह 11 बजे शुरू होगा। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मंगलवार दोपहर तक धर्मशाला पहुँच जाएंगे। सदन में हंगामे के आसार, विपक्ष हमलावर इस सत्र में 745 सवाल विधायकों द्वारा भेजे गए हैं।

बीजेपी लॉ एंड ऑर्डर

पंचायत चुनाव टालने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। इसके जवाब में सरकार भी बीजेपी विधायक हंसराज के मामले पिछली सरकार में औद्योगिक भूमि आवंटन जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेर सकती है।

दोनों दलों की रणनीति बैठकें

कांग्रेस की विधायक दल बैठक आज मिनी सचिवालय में बीजेपी सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बना रही है 4 दिसंबर को बीजेपी विधानसभा घेराव और रैली भी करेग़ी प्राकृतिक आपदा, अर्थव्यवस्था और गारंटियों पर गर्माहट इस बार सदन में इन मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिलेगी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान राज्य की आर्थिक चुनौतियाँ सरकार की गारंटी योजनाओं का हाल विकास और प्रशासनिक फैसले विधायकों के ठहरने की विशेष व्यवस्था सीएम सुक्खू विश्राम गृह, धर्मशाला उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जोरावर स्टेडियम के पास बाकी मंत्री विभागीय विश्राम गृह और होटलों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य विधायक निजी होटलों में पूरे सत्र के दौरान सुरक्षा और सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान रहेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

हिमाचल ही नहीं, इन जगहों पर भी सर्दियों में ले सकते हैं बर्फबारी का मजा, ये हैं परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सर्दियों के मौसम में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए ज्यादातर लोग शिमला या हिमाचल के अन्य लोकप्रिय...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...