back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी के लाखों कीमत के गहने लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल

-रोड किनारे नशे में बेसुध पड़ा था व्यवसायी, नजदीक पड़े थे सोने के जेवरात से भरा पर्स हमीरपुर, 02मई (हि.स.)। हमीरपुर शहर में रोड किनारे नशे में बेसुध पड़े एक सर्राफा व्यापारी को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया और बुधवार को उसके परिजनों को बुलवाकर लाखों कीमत के गहने भी लौटाये। सोने के गहने पाकर सर्राफा और उसके परिजनों की आंखें भी भर आईं। पुलिस की इस दरियादिली को देख परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। हमीरपुर नगर के पुलिस लाइन के नजदीक सड़क किनारे कुरारा कस्बा निवासी श्यामजी सोनी नशे में बेसुध पड़ा था। उससे थोड़ी दूर लाखों कीमत के जेवरात से भरा पर्स भी पड़ा था। सूचना पाते ही शहर कोतवाल ने कान्सटेबिल शाहरुख खान एवं कुलदीप यादव को मौके पर भिजवाया। पुलिस ने सर्राफा व्यवसायी को अस्पताल पहुंचाया साथ ही पास ही पड़े पर्स को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे खोलकर देखा तो उसमें सोने की तीन अंगूठी एक सोने की जंजीर व सोने के तीन टुकड़े के अलावा एक चांदी का टुकड़ा रखा देख इसकी जांच शुरू कर दी। गहनों की कीमत ढाई लाख रुपये है। शहर कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि सर्राफा व्यवसायी को होश आने पर पूछताछ की गयी। उसके परिजनों को कोतवाली बुलवाया गया। जानकारी करने पर पता चला कि ये कुरारा कस्बे के रहने वाला है जो सर्राफा की दुकान किये है। व्यापार के सिलसिले में यह हमीरपुर आया था। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने बताया कि सर्राफा श्याम जी सोनी के परिजनों को आज कोतवाली में जांच पड़ताल के बाद उसके गहने, 840 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन सौंप दिया गया है। जेवरात और नकदी पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे है। सर्राफा व्यवसायी और उसके परिवार के लोगों ने पुलिस की इस दरियादिली को सलाम किया है। कोतवाल ने बताया कि यदि पुलिस समय रहते मौके पर नहीं पहुंचती तो सर्राफा व्यवसायी के गहने किसी के हाथ लग जाते। बताया कि सर्राफा व्यवसायी ने अब शराब न पीने के लिये कान पकड़कर माफी मांगी है। हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में पान मसाला कारोबारी की बहू ने रिश्तों के टूटने के दर्द में की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार में पान मसाला कारोबारी समूह (कमला पसंद और राजश्री) के मालिक कमल किशोर...
spot_img

Latest Stories

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵