back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Solapur Clash: सोलापुर में तेज हॉर्न को लेकर हिंसक झड़प, BJP पार्षद के बेटे से विवाद पर पत्थरबाजी

महाराष्ट्र के सोलापुर के घोंगड़े वस्ती इलाके में कार का हॉर्न बजाने को लेकर भारी बवाल मच गया। विवाद के चलते शहर के घोंगड़े बस्‍ती में दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के सोलापुर के घोंगड़े वस्ती इलाके में कार का हॉर्न बजाने को लेकर भारी बवाल मच गया। विवाद के चलते शहर के घोंगड़े बस्‍ती में दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें सात लोगों के घायल होने की सूचना है। यह झड़प एक मामलू से विवाद को लेकर हुई थी लेकिन बहस के बाद दोनों गुट आमने-सामने आ गए है। हिंसक झड़प हो गई। पूरा विवाद एक कार के तेज हॉर्न का विरोध करने पर दो लोग आपस में भिड़े और इसके बाद उनके साथी भी इसमें शामिल हो गए।

दोनों गुटों के सात लोग घायल

मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रविवार (22 जून) की रात करीब 10.00 बजे का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इसमें पूर्व पार्षद के बेटे समेत दोनों गुटों के 7 लोग घायल हुए हैं। घोंगड़े वस्ती इलाके से रऊफ इनामदार और उसका दोस्त कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान, रऊफ इनामदार ने अपनी कार का हॉर्न बजाते हुए लोगों से सड़क से हटने के लिए कहा।

300 से ज्यादा लोगों के बीच हुई झड़प

यह विवाद तब शुरु हुआ जब बीजेपी के पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल के बेटे बिपिन पाटिल और रऊफ इनामदार के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि वे जोर से हॉर्न क्यों बजा रहे थे? यह मामूली विवाद पहले मारपीट में बदला और फिर दोनों समूहों के 300 से अधिक लोगों आपस में भीड़ गए। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर खूब पथराव किया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

जानकारी के मुताबिक, इस पथराव में सात लोग घायल हुए है। इलाकें में मौजूद गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस का दंगा नियंत्रण दल ने स्थिति को भापते हुए शांति कायम की। इस समय, पुलिस ने आक्रामक तरीके से घटनास्थल पर एकत्रित हुए युवाओं को तितर-बितर किया। देर रात, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बता दे कि, फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसी को हिरासत में लिया गया है या नहीं, इस बारे में फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है। न ही कोई केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इलाके में तनाव को कंट्रोल कर चुकी है और शांति बरकरार करने में लगी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा सीट 2026 चुनाव में एक बार फिर चर्चा में है। यह सीट पश्चिम बर्धमान जिले...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵