back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राजगढ़ः पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बखेड़ में उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के दो लोगों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके छाती व कंधा पर गंभीर जख्म हो गए।

राजगढ़, एजेंसी। खुजनेर थाना क्षेत्र के ग्राम बखेड़ में उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर गांव के दो लोगों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसके छाती व कंधा पर गंभीर जख्म हो गए।

पुलिस ने सोमवार को फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। थानाप्रभारी आदित्य सोनी के अनुसार ग्राम बखेड़ निवासी संजय (30) पुत्र चंपालाल दांगी ने बताया कि उधारी के पैसों के लेनदेन को लेकर बीती रात शिवमंदिर के समीप गांव के सुरेश नट और सचिन नट ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे छाती व कंधा पर गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।

Advertisementspot_img

Also Read:

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सांसद कंगना रनौत के साथ बदसलूकी, CISF महिला जवान ने मारा थप्पड़

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बदसलूकी का मामला...
spot_img

Latest Stories