back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhopal Fire: मंत्रालय भवन की आग बुझाने में जुटी रायसेन, विदिशा, एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 40 दमकलें

Fire In Mantralaya Building: राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग में लगी आग। आग बुझाने के प्रयास में बीएचईएल और सेना की 40 से अधिक दमकलें जुटी।

भोपाल, (हि.स.)। राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने दूसरी और चौथी मंजिलों को भी अपने चपेट में लिया। फिलहाल भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 40 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास कर रही हैं। इंदौर और पीथमपुर से भी दमकलें आ रही हैं।

बिल्डिंग में नहीं थे ज्यादा कर्मचारी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनसुार महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से बिल्डिंग में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे। तीसरी मंजिल पर फर्नीचर की शिफ्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण बिल्डिंग में पांच कर्मचारी फंस गए थे, उन सभी को बाहर निकाल लिया गया है। दो कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया है।

डॉ. गोविंद सिंह का आरोप जानबूझकर लगाई गई आग

प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी का कहना है कि आग तीसरी मंजिल पर लगी है। इसने बाकी फ्लोर को भी कवर कर लिया। मंत्रालय का पुराना भवन होने के कारण यहां ज्यादा एक्टिविटी नहीं रहती है। जो कर्मचारी फंसे थे, वह सुरक्षित हैं और बाहर निकल आए हैं। मौके पर मुख्य सचिव वीरा राणा भी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि आग पर काबू होने के बाद जांच की जाएगी कि आग लगने के पीछे कोई मैलाफाइड इंटेंशन तो नहीं है। इधर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए यह आग जानबूझकर लगाई गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

लक्ष्मी जी को चढ़ाएं चावल से बनी खीर, जानिए क्या है इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा की पूजा हो...

OP Rajbhar का बड़ा हमला: “मैं बेहया नेता हूं… किसी से भी लड़ सकता हूँ”, अखिलेश पर भी कसा तंज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी...

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵