back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लोकसभा को लेकर भाजपा बड़ी रणनीति में सफल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी BJP में शामिल; Congress को झटका

Loksabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए बहुत बड़ी रणनीति के तहत काम किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के लिए बहुत बड़ी रणनीति के तहत काम किया है। भाजपा विपक्ष के बड़े नेताओं को अपने पाले में करने में सफल होती दिखाई दे रही है। विपक्ष के नेताओं को बीजेपी में शामिल करने की कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। सुरेश पचौरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और गांधी परिवार के काफी करीबी माने जाते रहे है। उन्हें UPA सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी दी गयी थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया था। सुरेश पचौरी 4 बार राज्यसभा सांसद भी रहे है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दे दिया है। कांग्रेस ने भी सोचा नहीं होगा कि बीजेपी इस तरह से एक के बाद एक सुरेश पचौरी जैसे बड़े नेताओं को अपने पाले में करने में सफल हो पायेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी कांग्रेस के बहुत ही करीबी माने जाते थे। इस लिहाज से भी यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। इस बार भाजपा ने लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए बहुत बड़ी रणनीति के तहत काम किया है।

UPA सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली है। यह कहीं न कहीं भाजपा की बड़ी रणनीति की जीत है। जो कि गांधी परिवार के बेहद करीबी रहे सुरेश पचौरी को भाजपा में शामिल करने में सफल रहे हैं। वह UPA सरकार में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। उन्हें 4 बार राज्यसभा सांसद बनने का मौका भी कांग्रेस दे चुकी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र है जिसमें से तमलुक विधानसभा सीट का अपना महत्व है। यह एक सामान्य सीट है...
spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵