back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनोखा प्यार.. मौत के बाद भी शख्स ने नहीं छोड़ी अपनी लिव-इन पार्टनर, घर में बिताए शव के साथ तीन दिन

पुलिस के अनुसार, व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने शव को सड़क पर केवल इसलिए फेंक दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक व्यकित ने अपनी लिव-इन-पार्टनर के शव साथ तीन दिन बिताए, जिसके बाद उसने उसे बोरी में बंद कर बाहर फेंक दिया। पुलिस को जब मामले की सूचना मिली तो पुलिस व्यक्ति की खोज में निकली। पुलिस ने व्यक्ति को राजमोहल्ला क्षेत्र के एक बगीचे में बैठा पाया। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने शव को सड़क पर केवल इसलिए फेंक दिया क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने खुद शव का अंतिम संस्कार करवाया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने किया मौत का खुलासा

एसीपी नंदिनी शर्मा ने बताया कि पुलिस को चंदन नगर क्षेत्र में रविवार को एक 57 साल की महिला का शव बोरे में मिला। पुलिस ने बताया की शव काफी हद तक सड़ चुका था, और देखकर लग रहा था कि मृत्यु चार से पांच दिन पहले हुई है। एसीपी नंदिनी ने बताया कि पुलिस को महिला के शव पर किसी भी तरह की चोट का निशान नहीं मिला रहा है। साथ ही पोस्टमॉर्टमकी रिपोर्ट से पता चला है कि वह लीवर संबंधी और अन्य बीमारियों का शिकार थी, जिनसे वह काफी लंबे समय से लड़ रही थी। अब क्योंकि ना तो शरीर पर चोट का निशान मिला और पोस्टमॉर्टम में भी बीमारी सामने आई है इसलिए इसे प्राकृतिक मौत के नजरिए से देखा जा रहा है। पुलिस ने बताया कि महिला व्यक्तिके साथ पिछले 10 सालों से लिव-इन में रह रही थी।

कई दिन रहा शव के साथ घर में

एसीपी नंदिनी शर्मा ने बताया कि जब पुलिस उस व्यक्ति से मिलने पहुंची को वह राजमोहल्ला क्षेत्र के एक बगीचे में बैठा हुआ था। पेशे से वह रंगाई और पुताई का काम करता है और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर है। एसीपी ने बताया कि पड़ोसियों ने चार-पांच दिन पहले व्यक्ति से कहा था कि उसके घर से बदबू आ रही है और उसे देखना चाहिए कि किस चीज की बदबू है। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि वह शव के साथ करीब पिछले तीन दिनों से रह रहा था। पुलिस ने आगे बताया कि जब बदबू को लेकर पड़ोसियों से उससे शिकायत की उसके बाद उसने महिला के शव को बोरी में बंद कर घर से कुछ दूरी के फासले पर छोड़ आया। जानकारी के अनुसार, शव को ले जाते समय जब व्यक्ति का सांस फूलने लगा तो वह शव को सड़क किनारे छोड़ कर लौट आया।

नहीं थे अंतिम संस्कार के पैसे

एसीपी नंदिनी शर्मा के अनुसार व्यक्ति का कहना है कि उसके पास महिला के अंतिम संस्कार के पैसे नहीं थे, इसलिए वह शव को बोरे में बंद लावारिस छोड़कर आ गया। शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच हो रही है और जांच के बाद जो नतीजे सामने आएंगे, उनके आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...