back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: कंपनी ने कर्मचारी का लैपटॉप हैक कर प्राइवेट वीडियो किया वायरल, इसके बाद की कहानी दहला देगी आपका दिल

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन एप के जाल में फंसे एक युवक ने पत्नी व दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली।

भोपाल, हि.स.। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ऑनलाइन एप के जाल में फंसे एक युवक ने पत्नी व दो बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली। दंपति ने पहले अपने दो बेटों को जहर देकर मार डाला, फिर दोनों ने फांसी लगा ली। गुरुवार सुबह दंपति के शव घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दोनों बेटों के शव घर में पड़े हुए थे। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें कर्ज का जिक्र किया गया है। परिवार द्वारा की गई इस आत्महत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है।

कंपनी ने लैपटॉप हैक कर वीडियो किया वायरल

पुलिस के अनुसार रातीबड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव विहार कॉलोनी में रहने वाले भूपेंद्र विश्वकर्मा (38) कोलंबिया बेस्ड एक कंपनी में ऑनलाइन जॉब करते थे। भूपेंद्र पर काम का दबाव और कर्जा था। कंपनी ने उनका लैपटॉप हैक कर उसमें मिले कॉन्टैक्ट पर एडिटेड अश्लील वीडियो वायरल कर दिए थे। इससे परेशान भूपेंद्र विश्वकर्मा और उनकी पत्नी रितु (35) ने पहले बच्चे ऋतुराज (9) व ऋषिराज (3) को कोल्ड ड्रिंक में जहर दिया, फिर बगल में बैठकर उनके मरने का इंतजार किया। बच्चों के मरने की पुष्टि होने पर दोनों ने एक साथ फांसी लगा ली।

लोन के कारण मिल रही थी धमकियां

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र विश्वकर्मा एक ऑनलाइन फ्रॉड एप के जाल में फंसे थे। उनके एक पैर में दिक्कत हो गई थी, जिसकी वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी और यह ऑनलाइन कंपनी ज्वाइन की थी। इसके नाम पर उन्होंने 17 लाख तक का लोन ले लिया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहे थे। भूपेंद्र व रितु लोन की वजह से काफी परेशान थे, क्योंकि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

घर से मिले सल्फास के पैकेट

भूपेंद्र के बड़े भाई नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि उसने (भूपेंद्र) दोनों बच्चों और पत्नी के साथ देर रात सेल्फी कैप्चर की थी। भूपेंद्र ने कोल्ड ड्रिंक (माजा) में सल्फास मिलाकर दोनों बच्चों को पिला दिया। इसके बाद भूपेंद्र और उसकी पत्नी रितु, बच्चों के पास ही बैठे रहे। दोनों बच्चों की मौत होने के बाद भूपेंद्र ने दो दुपट्टे को आपस में बांधकर फंदा बनाया और एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। नरेंद्र ने बताया कि भूपेंद्र के घर से सल्फास के छह पैकेट मिले हैं।

सेल्फी में लिखा यह आखिरी फोटो

भूपेंद्र विश्वकर्मा ने गुरुवार तड़के चार बजे अपनी भतीजी रिंकी विश्वकर्मा को वॉट्सऐप पर सुसाइड नोट भेजा था। साथ ही पत्नी और दोनों ने बच्चों के साथ सेल्फी खींचकर भी भेजी। इस फोटो का कैप्शन लिखा- यह मेरी आखिरी फोटो है। आज के बाद हम कभी नहीं दिखेंगे। इन फोटो और सुसाइड नोट को रिंकी ने सुबह 6 बजे देखा और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाए। पुलिस को घटनास्थल पर एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

17 लाख की थी डिमांड

भूपेंद्र की चाची लीला विश्वकर्मा ने बताया कि किसी को कुछ पता नहीं था। कल बहू ने मुझे बताया था कि कोई 17 लाख रुपये मांग रहा है। कह रहा है कि नहीं दिए तो घर बर्बाद कर देंगे। बहुत खुशहाल परिवार था। बड़ा बेटा ऋतुराज नीलबड़ स्थित शारदा विद्या मंदिर स्कूल में कक्षा तीसरी में पढ़ता था। छोटा बेटा ऋषिराज की स्कूलिंग अभी शुरू नहीं हुई थी। समझ में नहीं आ रहा क्या करें। नहीं पता हमारी छोटी सी प्यारी सी फैमिली को किसकी नजर लग गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...