back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: मप्र के नीमच में रक्षा मंत्री राजनाथ जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी, यहां देखें डिटेल्स

Neemuch News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के नीमच में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इस यात्रा को आज नीमच से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के नीमच में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करेंगे। यह यात्रा आज 4 सितंबर को नीमच से निकली जाएगी। इस यात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। राजनाथ सिंह के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर और एसपी ने बताया कि जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री का नीमच आगमन होना है। उन्हें जेड प्लस एवं एनएसजी की सुरक्षा मिली है और दिल्ली से स्पेशल टीम यहां पहुंची है। हम सुरक्षा के हिसाब से इंतजाम कर रहे हैं। जपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के दौरे कि जानकारी दी।

क्या है रक्षामंत्री का कार्यक्रम?

अग्रवाल के अनुसार, सिंह उदयपुर एयरपोर्ट से दोपहर 3ः00 बजे नीमच एयरस्ट्रिप पहुंचेंगे। यहां 3ः55 बजे किलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद शाम 4.10 बजे नीमच के दशहरा ग्राउंड में जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे। रक्षामंत्री सिंह शाम 5ः40 बजे नीमच एयरस्ट्रिप से उदयपुर रवाना होंगे।

क्या है इस यात्रा का उद्देश्य?

दरअसल, मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा राज्य सरकार के 18 साल के कार्यकाल की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पांच जन आशीर्वाद यात्रा निकलेंगी। उनमें पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस दौरान 25 सितंबर तक 10 हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा।

जेपी नड्डा ने चित्रकूट से की थी यात्रा की शुरूआत

पहली जन आशीर्वाद यात्रा का रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चित्रकूट से शुभारंभ किया। दूसरी जनआशीर्वाद यात्रा आज नीमच से शुरू होगी। तीसरी और चौथी यात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह 5 सितम्बर को मंडला और श्योपुर से करेंगे, जबकि पांचवीं यात्रा को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी छह सितम्बर को खंडवा से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए कॉम्प्रोमाइज के आरोप, कांग्रेस पर गरजे नितिन नबीन; कहा-‘एक समय था जब…’

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...