back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शिक्षक भर्ती भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने TMC युवा ईकाई की अध्यक्ष सायोनी को बुलाया पूछताछ के लिए

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित नेता कुंतल घोष की संपत्ति खरीद बिक्री की जांच के सिलसिले में सायोनी घोष के बारे में जानकारी मिली है।

कोलकाता, हिन्दुस्थान समाचार। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में धन शोधन की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अब तृणमूल कांग्रेस की युवा इकाई की अध्यक्ष और अभिनेत्री सायोनी घोष को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है। उन्हें शुक्रवार को सीजीओ कंपलेक्स स्थित ईडी दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है।

ईडी सूत्रों ने बताया है कि भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए गए तृणमूल कांग्रेस के निष्कासित नेता कुंतल घोष की संपत्ति खरीद बिक्री की जांच के सिलसिले में सायोनी घोष के बारे में जानकारी मिली है। उसने कई जगहों पर मध्यस्थता की है। इसीलिए उनसे पूछताछ होगी। घोष से कई सारे दस्तावेज मांगे गए हैं जिसमें बैंक में हुई लेनदेन की डिटेल भी शामिल है।

शुक्रवार को केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर में कहा गया हाजिर होने के लिए

इस बारे में सायोनी ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। बुधवार को ईडी सूत्रों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि सायोनी को पत्र भेजकर शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे ही केंद्रीय एजेंसी के दफ्तर में हाजिर होने को कहा गया है। इधर प्रेसिडेंसी सेंट्रल जेल में मौजूद कुंतल घोष से लगातार पूछताछ कर उसका बयान रिकॉर्ड किया जा रहा है। उसने भी स्वीकार किया है कि संपत्ति खरीदने में सायोनी ने की मदद की थी। इसीलिए उससे पूछताछ जरूरी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵