back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Indore News: इंदौर ने जीता स्मार्ट सिटीज का खिताब, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को किया सम्मानित

Madhya Pradesh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशनल सेंटर में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित किया।

इंदौर, हि.स.। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशनल सेंटर में इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित किया। इंदौर को देश की नंबर वन स्मार्ट सिटी के साथ अर्बन एन्वायरनमेंट, वाटर, सेनिटेशन सहित अन्य श्रेणियों में पहला स्थान व तीन अन्य श्रेणियों में दूसरा स्थान मिला है। मध्य प्रदेश को भी नंबर 1 स्टेट का अवार्ड दिया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इंदौर ने भारत के सबसे स्वच्छ शहर के रूप में अपना स्थान बनाए रखा है और अब स्मार्ट सिटी में भी सबसे ऊपर है।

यहां जो आता है, वो इंदौर का हो जाता है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की परंपरा अतिथि देवो भव: है। इंदौर हर दौर में आगे रहने को आदी हो गया है। स्मार्ट सिटी का सिरमौर हैं इंदौर। मालवा का चंदन और अभिनंदन है। जो इंदौर आता है वो इंदौर का होकर रह जाता है। इंदौर में कोई पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण का नहीं होता, यहां जो आता है, वो इंदौर का हो जाता है। इंदौर हर किसी को दिल से अपनाता है। स्वच्छता हो या स्मार्ट सिटी, हमने इसे जन आंदोलन बनाने का प्रयास किया। मध्य प्रदेश ने इन लक्ष्यों को यहां की जनता की मदद से हासिल किया है। अच्छे कार्यों में प्रतिस्पर्धा करनी चाहिए, इससे पूरा देश तरक्की करेगा।

दौर शहर एक मॉडल बन गया है

समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कहा कि राज्य में स्मार्ट सिटी मिशन सपनों को असल में बदलने का प्रयास है। हमारा देश सभी दिशाओं में अतुल्य और अद्भुत भारत निर्माण की ओर बढ़ रहा है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने समारोह को संबोधित करते हुए इंदौर की जमकर तारीफ की। इंदौर शहर एक मॉडल बन गया है। मप्र ने बैंचमार्क स्थापित किया है। महामारी के दौरान स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर वार रूम बने। इंदौर को मिला नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड।

राष्ट्रपति मुर्मू ने इंदौर की तारीफ की और शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति मुर्मू ने कार्यक्रम में इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम आयुक्त हर्षिका सिंह और स्मार्ट सिटी सीईओ दिव्यांक सिंह को सम्मानित किया। उन्होंने संबोधन की शुरुआत में सर्वश्रेष्ठ काम के लिए इंदौर की तारीफ की और मध्य प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵