back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: CM की चिंता छोड़ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे शिवराज, छिंदवाड़ा से किया ‘मिशन 29’ का आगाज

Lok Sabha election: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा शुरू है। इस बिच शिवराज (मामा) लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे...

मध्य प्रदेश, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद से राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंच कर लोकसभा चुनाव की तैयारी का विगुल फुक दिया है। उन्होंने यहां एक आदिवासी कार्यकर्ता के घर पर भोजन किया। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। उनके नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न और शक्तिशाली भारत का हमारा सपना था, जिसके लिए जनसंघ और फिर भाजपा बनी, आज वो सपना पूरा होने जा रहा है।

मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बन रहा है। इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि 2024 में नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। हम आज से प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने का मिशन भी प्रारंभ कर रहे हैं। हमें राज्य की सभी 29 सीटें भाजपा की झोली में डालनी हैं, लेकिन आज छिंदवाड़ा को भी एक वचन देना पड़ेगा, आपको इस मिशन को पूरा करना होगा। पिछली बार छिंदवाड़ा रह गई थी। इस बार छिंदवाड़ा सहित पूरी 29 सीटें जिताना है।

छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को देंगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट जीतकर नरेंद्र मोदी को देंगे। यह मेरी दृढ़ इच्छा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में मैं कभी रात को 2 घण्टे से ज्यादा नहीं सोया, मैंने 20-22 घंटे काम किया है। वैसे ही मैं चैन की सांस नहीं लूंगा। फिर से नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है, तो 29 की 29 सीटें भाजपा को जिताना है। इसके लिए हम जी-जान से मेहनत करेंगे।

चौहान छिंदवाड़ा में कार्यकर्ता एवं लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल हुए

मुख्यमंत्री चौहान छिंदवाड़ा में कार्यकर्ता एवं लाड़ली बहना सम्मेलन में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने विधानसभा चुनाव की जीत की वजह लाड़ली बहनों को बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। बहनें कह रही हैं कि भैया अपने जीत गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐतिहासिक जीत छिंदवाड़ा की जनता के चरणों में समर्पित करता हूं। जब तक मेरी सांस चलेगी, मैं आपकी सेवा में लगा रहूंगा।

चौहान ने कांग्रेस के सनातनी होने के ढोंग पर भी सवाल उठाए

मुख्यमंत्री चौहान ने कांग्रेस के सनातनी होने के ढोंग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हम कहते थे, राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे, तो कांग्रेस नेता पूछते थे तारीख नहीं बताएंगे। अब तारीख तय है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी के हाथों अयोध्या में राम लला के दिव्य और भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

कमलनाथ छिंदवाड़ा में ही घिरे रह गए- मुख्यमंत्री चौहान

उन्होंने कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि वो तो छिंदवाड़ा में ही घिरे रह गए। इसकी वजह से वो पूरे प्रदेश में जा ही नहीं पाए, जबकि बुधनी के भाई-बहनों ने मुझसे से कहा कि आप प्रदेश घूमो, यहां केवल वोट डालने आना। उन्होंने भाजपा की जीत को डबल इंजन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं की है। यह लाडली बहनों की जीत है। छिंदवाड़ा की जनता को आज मैं विकास की गारंटी की वचन देता हूं। यहां की 7 विधानसभा में विकास होगा।। मैं हर पल आपके साथ खड़ा रहूंगा।

भाजपा की सरकार दिए गए हर संकल्प को पूरा करेगी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहनों, 10 तारीख आने वाली है। संकल्प पत्र में लिखी एक-एक बात हमारे लिए भगवान का दिया हुआ संकल्प है। मैं आपको वचन देता हूं कि भाजपा की सरकार दिए गए हर संकल्प को पूरा करेगी। मेरी बहनें क्या 1000 रुपये के लिए मजबूर रहेंगी। मेरी बहनें अपने पैरों पर खड़ी होंगी, मेरे भांजे-भांजियों अच्छे से पढ़ना, तुम पढ़ते रहो बढ़ते रहो, फीस की चिंता मत करो, उसे हम भरेंगे।

मप्र में भाजपा को 163 सीटों पर जीत मिली है

गौरतलब है कि प्रदेश के 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 163 सीटों पर जीत मिली है, लेकिन छिंदवाड़ा जिले की सातों सीटों पर भाजपा को हार का सामना पड़ा है। छिंदवाड़ा संसदीय सीट भी कांग्रेस के कब्जे में है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री चौहान इस बार प्रदेश की सभी 29 सीटें भाजपा की झोली में डालना चाहते हैं। इसी सिलसिले में वे बुधवार को छिंदवाड़ा में एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

श्योपुर पहुंचे शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं का किया धन्यवाद

शिवराज सिंह चौहान आज ‘मिशन 29’ के तहत श्योपुर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सब कार्यकर्ताओं की मेहनत को प्रणाम और धन्यवाद। आप सबकी मेहनत के कारण भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 163 सीट जीती है। यह जीत मैं आप सबको समर्पित करता हूं। शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद के नेतृत्व में देश तेज गति से आगे बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में हम श्योपुर जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जिताएंगे। (हि.स.) इनपुट के साथ

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

आधी रात को राज्यसभा से पास हुआ VB-G RAM G बिल, विपक्ष का वॉकआउट और संसद परिसर में किया धरना प्रदर्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। विकसित भारत- गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-G RAM G बिल 2025 आधी रात के बाद राज्यसभा से...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...