back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: सुरजेवाला के ‘राक्षस’ वाले बयान पर भड़के CM शिवराज सिंह चौहान, कहा- ‘क्या यही मोहब्बत की दुकान है’

Madhya Pradesh News: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के उस बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है, जिसमें उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटर्स को राक्षस कहा था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मप्र कांग्रेस के सीनियर्स ऑब्जर्वर रणदीप सिंह सुरजेवाला के उस बयान पर भाजपा आक्रामक हो गई है, जिसमें उन्होंने भाजपा को वोट देने वाले वोटर्स को राक्षस कहा था। दरअसल हरियाणा के कैथल में जन आक्रोश रैली में अपने भाषण के दौरान उन्होंने बीजेपी और बीजेपी को वोट देने वालों को राक्षस बता दिया। वहीं अब उनके इस बयान के बाद बीजेपी नेताओं के प्रतिक्रिया सामने आई है। इस बीच मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर सवाल साधते हुए पूछा है कि आप क्या मोहब्बत की दुकान चलाने वाले जनता को राक्षस मानते हैं?

सुरजेवाला के बयान पर शिवराज सिंह की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी को वोट देने वाले करोड़ों-करोड़ लोग राक्षस हैं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या कहते हैं? क्या आप जनता को राक्षस मानते हैं? बीजेपी के लोग जनता को भगवान मानते हैं। मैं भी हमेशा कहता हूं कि मध्यप्रदेश मेरा मंदिर है, इस प्रदेश में रहने वाली जनता हमारी भगवान है और उस जनता के पुजारी हम हैं। आप राक्षस भी कह रहे हैं और श्राप भी दे रहे हैं। आप जनता को भगवान नहीं मानते हैं। आप स्वयं को भगवान मानते हैं और श्राप दे रहे हैं। क्या यही आपकी मोहब्बत की दुकान है?

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग बोले, यह कांग्रेस के संस्कार

प्रदेश के चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग ने सुरजेवाला के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता अब इन्हें श्राप देगी। कांग्रेस के संस्कार और परिपाटी का परिचय दिया गया है। गांधी परिवार हमेशा से अपने आप को लोकतंत्र के ऊपर मानते आए हैं। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी ने अपमान किया है। राजीव गांधी, सोनिया गांधी ने अपमान किया है। लोकतंत्र में जनता भगवान होती है। गांधी परिवार अभी तक बीजेपी के नेताओं को गाली दे रहा था और अब जनता को गाली दे रहे हैं। लोकतंत्र मैं इनका कहीं स्थान नहीं है।

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...