back to top
35.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: राहुल गांधी के बयान से मचा सियासी घमासान, जानें न्याय यत्रा में श्री राम पर ऐसा क्या बोल गए राहुल?

Rahul Gandhi in Ujjain: राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा चीन के बने मोबाइल में व्यस्त हैं। आज हमारे देश का युवा दिन में 7-7 घंटे रील देखने में लगा रहा हैं। आप दिन भर मोबाइल पर रहो, जय श्री राम बोलो..

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से संसाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 5 मार्च को मध्य प्रदेश के शाजापुर पहुंची है। शहर के धोबी चौराहा से होती हुई यह यात्रा रोड शो के रूप में पुराने हाईवे से गुजरते हुए टंकी चौराहा पहुंची जहां राहुल गांधी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवा चीन के बने मोबाइल में व्यस्त हैं। आज हमारे देश का युवा दिन में सात सात घंटे रील देखने में लगा रहा हैं। मैं चाहता हूं कि हमारे युवा 15 मिनट रील देखें। और इसके साथ जिस मोबाइल को वे इस्तेमाल कर रहे हों उन पर मेड इन मध्य प्रदेश लिखा हो। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा, जबकि मोदी जी चाहते हैं कि आप दिन भर मोबाइल पर रहो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ।

जातिगत जनगणना और पेपर लीक पर बोले राहुल गांधी

इसके साथ राहुल गांधी ने एक बार फिर जातिगत जनगणना को लेकर भाजपा पर कई सवाल दागे है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में ओबीसी, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक वर्ग के करीब 90% लोग हैं। लेकिन देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों में आपको मैनेजमेंट के स्तार पर एक भी ओबीसी, दलित और आदिवासी वर्ग का व्यक्ति नहीं मिलेगा। ये सामाजिक अन्याय है, जो देश की लगभग हर संस्था में हो रहा है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने पेपर लीक को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा है। राहुल ने कहा पेपर लीक उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश भर के युवाओं के लिए अभिशाप बन गया है। पिछले 7 वर्षों में ही 70 से अधिक पेपर लीक के मामलों ने 2 करोड़ से अधिक छात्रों का सपना तोड़ा है।

राहुल गांधी ने की उज्जैन में महाकाल कि पूजा अर्चना

टंकी चौराहे पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी मध्य प्रदेश के उज्जैन में पहुंचे। जिसके बाद वहा उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना की। हलांकि, उज्जैन में राहुल गांधी महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर दर्शन करना चहते थे जो कि वो नहीं कर पाए। दरअसल, शिवरात्रि के चलते उन्हें गर्भगृह जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई। इस दौरान राहुल के साथ कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

कांशीराम पर बयान को लेकर सियासत तेज: मंत्री असीम अरुण का राहुल गांधी पर हमला, कहा- इतिहास का ज्ञान नहीं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक Kanshi Ram की विरासत को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बहस तेज...
spot_img

Latest Stories

FIR दर्ज नहीं कर रही पुलिस? जानिए आपके पास मौजूद कानूनी विकल्प और अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर कोई व्यक्ति अपराध का शिकार...

Delhi Vehicle Market: 10 हजार में बाइक और 50 हजार में कार, लेकिन खरीदने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में ऐसे कई ऑटो...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵