back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP: कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया की चीता ज्वाला ने चार शावकों को दिया जन्म

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया की चीता ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को जन्म दिया है।

नई दिल्ली, (हि.स.)। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया की चीता ज्वाला ने तीन नहीं चार शावकों को जन्म दिया है। यह जानकारी केंद्रीय पर्यावरणमंत्री भूपेंद्र यादव ने आज एक्स हैंडल पर साझा की है। कल उन्होंने कहा था कि ज्वाला ने तीन शावक जन्मे हैं।

शावक भारत में अपने घर में फलें-फूलें और समृद्ध हों

केंद्रीयमंत्री यादव ने आज एक्स हैंडल पर लिखा है, ”जैसे ही अग्रिम पंक्ति के वन्यजीव योद्धा ज्वाला के करीब पहुंचने में कामयाब रहे, उन्होंने पाया कि उसने तीन नहीं, बल्कि चार शावकों को जन्म दिया है। इससे हमारा आनंद कई गुना बढ़ गया है। सभी को बधाई। हम प्रार्थना करते हैं कि शावक भारत में अपने घर में फलें-फूलें और समृद्ध हों।”

चीता ज्वाला ने पिछले साल 27 मार्च 2023 को भी चार शावकों को जन्म दिया था

चीता ज्वाला ने पिछले साल 27 मार्च 2023 को भी चार शावकों को जन्म दिया था। दुर्भाग्यवश इनमे से 3 शावकों की मौत हो गयी थी। एक मादा शावक अब 10 माह का है और पूरी तरह से स्वस्थ है। । सरकार, जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की तरफ से चीतों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उनके खाने पीने से लेकर हर चीज का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। 3 जनवरी 2024 को नामीबियाई चीता आशा ने भी 3 शावकों को जन्म दिया था।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान (कूनो नेशनल पार्क) संरक्षित क्षेत्र है

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से 20 चीते लाए गए थे, जिन्हे दो चरणों में यहां लाया गया था। इनमे से 7 चीतों की मौत हो चुकी है। अब कूनो में शावकों की संख्या 7 हो गयी है। यह नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू करे गए चीता प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। धीरे धीरे सरकार और कूनो के अधिकारी इस उपलब्धि को बढ़ाने में सफल रहेंगे। कूनो राष्ट्रीय उद्यान (कूनो नेशनल पार्क) संरक्षित क्षेत्र है। इसकी स्थापना 1981 को वन्य अभयारण्य के रूप में की गई थी। यह राज्य के श्योपुर और मुरैना जिलों पर विस्तारित है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵