back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीधी में दर्दनाक सड़क हादसा: टैंकर ने मारी बस को टक्कर, 40 से अधिक यात्री हुए घायल; मची चीखपुकार

Sidhi Road Accident: जिले के चुरहट क्षेत्र में एक टैंकर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल गए।

सीधी, हि.स.। जिले के चुरहट क्षेत्र में एक टैंकर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार 40 से अधिक यात्री घायल गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे सतना से सिंगरौली जा रही गौतम बस सर्विस की यात्री बस को विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने सामने से टक्कर मार दी।

टैंकर की टक्कर से पलट गई बस

हादसा बढ़ाउरा शिव मंदिर के समीप हुआ। टैंकर की टक्कर से बस पलट गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला। इनमें से कुछ घायलों को चुरहट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

1 या 2 अप्रैल कब मनाई जाएगी Hanuman Jayanti? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

दोस्तों के साथ बनाए इन जगहों पर घूमने का प्लान, सफर बनेगा खास

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना घूमने के...

Vastu Tips: इन चीजों को न लेकर आएं घर, लगता है दोष होती है कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। घर परिवार में सुख समृद्धि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵